Bhopal Local Body Election 2022 :भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भाजपा सरकार ने विकास की योजनाएं चलाईं, कांग्रेस ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गरीबों को सताने का काम किया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी कई

योजनाओं को बंद कर दिया। अब भाजपा की सरकार है, जनकल्याण की योजनाएं फिर से शुरू हो गई है। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने महापौर प्रत्याशी मालती राय के प्रचार - प्रसार के दौरान को कही।

जिले के नरेला और उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि शहर का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है, समग्र विकास और समृद्ध शहर ही पार्टी की प्राथमिकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल शहर का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। समग्र विकास औऱ समृद्ध शहर ही भाजपा की प्राथमिकता है जिसके लिए सभी प्रतिबद्ध है और भोपाल को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के प्रयास में हम लगातार आगे बढ़ रहे है और विकास का यह क्रम जनता के आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा। मालती राय ने वार्ड

69 के हाईडेंट अर्जुन नगर पहुंचकर आमजन के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लिया। वार्ड 39 के मानसी हॉस्टिपल ऐशबाग फाटक पहुंची जहां बडी संख्या में आमजनों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। वार्ड 58 के वार्ड

कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वार्ड 44 के मेहता मार्केट वार्ड 70 के गोविन्द गार्डन मार्केट में पहुंची और व्यापारी बंधुओं से मिलकर भाजपा को जिताने की अपील की। उत्तर विधानसभा के वार्ड 15 जेपी नगर

से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया। जनसंपर्क काफिला वार्ड 13 में शाम 5 बजे गणेश चौक पहुंचा, जिसके पश्चात वार्ड 11 के यूनियन कार्बाइड स्थित बस्तियों में पहुंचकर जनता का आशीर्वाद लिया।

विभिन्न वार्डो में पहुंची महापौर प्रत्याशी

मालती राय वार्ड 58 कस्तूरबा नगर में पार्षद प्रत्याशी राकेश यादव, वार्ड क्रमांक 44 पार्षद प्रत्याशी विमलेश ठाकुर, वार्ड 70 पार्षद प्रत्याशी अशोक वाणी, वार्ड 69 के पार्षद प्रत्याशी सूर्यकांत गुप्ता, वार्ड 39 के पार्षद प्रत्याशीआनद गुप्ता, वार्ड 15 जे पी नगर पार्षद प्रत्याशी शैलेश साहू, वार्ड 13 के प्रत्याशी मनोज राठौर के साथ विभिन्न वार्डो में

पहुंचकर जनसंपर्क किया। साथ ही रेलवे के कर्मचारियों की यूनियनों के साथ मुलाकात की।

Posted By: Lalit Katariya

Mp
Mp