भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। केंद्र में कांग्रेसनीत यूपीए की मनमोहन सरकार के समय शहरी विकास के लिए योजनाएं बनाई गई थीं। भाजपा कोई नई योजना नहीं लेकर आई है। हमारी योजनाओं को ही आगे बढ़ाया है इसमें भी वह सफल नहीं हो सकी है। हम हर वर्ग के लिए योजना बनाएंगे, आसानी से जनता के काम होंगे। यह बात कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने बुधवार को मध्य, उत्तर एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में जनसंपर्क के दौरान जनता से कही। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ कांग्रेस महासचिव महेंद्र सिंह चौहान, मनोज शुक्ला सहित वार्ड के पार्षद प्रत्याशी भी शामिल थे। प्रचार के दौरान लोगों ने पेयजल, सीवेज, जल भराव, सड़क स्ट्रीट लाइट की समस्याएं गिनाईं। इस पर विभा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि महापौर बनने के बाद वे इन समस्याओं का पूरी तरह से समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि जब वह इस महानगर की महापौर थीं, तब उन्होंने योजनाएं बनाईं थी। उन पर भी भाजपा काम नहीं कर पाई हैं। भाजपा सरकार पिछले 20 साल से मास्टर प्लान नहीं ला सकी है। इससे लोगों को घर बनाने में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसके नहीं आने से शहर का बेतरतीब तरीके से आकार बढ़ रहा है।
महंगाई से हर इंसान परेशान
विभा ने कहा कि महंगाई से हर इंसान परेशान है। महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए ही मैंने भोपाल में ईडब्ल्यूएस परिवार का पानी का बिल 50 रुपये महीना और जलकर एवं संपत्तिकर आधा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बुधवार को वार्ड 75 ,77 ,78, 79, 19 और 20 के पार्षद प्रत्याशियों के साथ प्रचार किया और अपने व उनके लिए जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान लोगों ने उनका पुष्प माला पहनाकर, आरती उतारकर स्वागत किया।
Posted By: Ravindra Soni
- Font Size
- Close
- # Bhopal Mayor Election 2022
- # Bhopal Mayor Election
- # Bhopal Municipal Election
- # Vibha Patel
- # Congress Mayor Candidate in Bhopal
- # MP Urban Body Election 2022
- # MP Local Body Election 2022
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार