भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ प्रचार कर रहीं हैं। वह इस दौरान मतदाताओं से कई तरह के वादे कर अपने समर्थन में मत देने की अपील कर रही हैं। भाजपा प्रत्याशी मालती राय ने गुरुवार को प्रचार के दौरान वादा किया है कि वह यदि जनता उनको महापौर चुनती है तो नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगी। तो वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी विभा पटेल ने कहा कि वह महापौर बनती है तो कर्मचारियों के हित में कदम उठाएंगी। बता दें कि नगर निगम चुनाव में महापौर और 85 वार्ड में पार्षद पद प्रत्याशियों के लिए छह जुलाई को मतदान किया जाएगा।
परिजनों का नहीं होगा नगर निगम के कामों में दखल
भाजपा की प्रत्याशी मालती राय ने कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल को लेकर कहा कि जब वह महापौर थीं, तब उनके परिजनों का नगर निगम के हर काम में सीधा दखल होता था, लेकिन मेरा वादा है कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य नगर निगम के कामों में किसी भी तरह का दखल नहीं रखेगा। उनके महापौर कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था, इस कारण निगम की माली हालत खराब हो गई थी। यह देखने में आता है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर समग्र आइडी, बिल्डिंग परमीशन सब जगह लोगों को पैसे देने पड़ रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं चलने दूंगी। हर काम जीरो टालरेंस पर होगा। उन्होंने गुरुवार को वल्लभ भवन के बाहर कर्मचारियों से अपने लिए और पार्टी्र के पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा लगभग आठ से अधिक वार्डों में लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह उन्हें चुनेंगे तो उनकी हर परेशानी का हाल वह खुद करेंगी।
कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से मांगा समर्थन, किए वादे
उधर, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने गुरुवार को वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन मांगा। उन्होंने वादा किया कि वह कर्मचारियों के हितों एवं भलाई के लिए हमेशा काम करती रहेंगी। भाजपा सरकार भर्ती नहीं कर रही है। आउटसार्स से कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। वह अगर चुनकर आती हैं तो दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण के
अपने स्तर पर प्रयास करेंगी। उन्होंने शहर के प्रत्येक नागरिक से वादा किया है कि उनकी हर समस्या का निश्चित समय सीमा में समाधान किया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक वार्डों में प्रचार कर अपने लिए व पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
Posted By: Ravindra Soni
- Font Size
- Close
- # Bhopal Mayor Election 2022
- # Bhopal Mayor Election
- # Malti Rai
- # BJP Mayor Candidate
- # Vibha Patel
- # Congress Mayor candidate
- # MP Urban Body Election 2022
- # MP Local Body Election 2022
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार