Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि )। जिले में प्रतिबंध के बाद भी पालीथिन और अमानक प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। पिछले दिनों कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि पालीथिन बनाने वाली कंपनियों को सील किया जाएगा और इसका उपयोग करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाए।
इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अमानक प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने 10 टन से अधिक अमानक प्लास्टिक जब्त करते हुए 50 हजार रुपये का मौके पर ही जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए अमानक प्लास्टिक को जब्त किया गया है। इस दौरान 10 टन तीन क्विंटल
प्लास्टिक जब्त की गई है। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक सप्लायर, होलसेलर पर औचक निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की गई है। जिसमें अलग-अलग जोन के एएचओ और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी विजेंद्र गुप्ता ने
संयुक्त टीम बनाकर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया है।
चार घंटे चली कार्रवाई, 276 बोरी प्लास्टिक जब्त
नगर निगम द्वारा चलाई गई चार घंटे की कार्रवाई के दौरान घोड़ा नक्कास अमृत प्लास्टिक की दुकान से 276 बोरी पांच डंपर अमानक प्लास्टिक जब्त की गई है। इस दौरान ही लोगों के खिलाफ 50 हजार रुपये का मौके पर ही जुर्माना लगाया गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती और जुर्माना की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एक अलग कार्यवाही में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा ने विजय मार्केट में 65 किलो अमानक प्लास्टिक जब्त कर 2500 रुपये का जुर्माना किया गया।
Posted By: Lalit Katariya
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार