Bhopal News:भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)।युवाओं में वाहन खरीदी का जोर तो है ही, इसमें भी पहली पसंद इलेक्ट्रिक वाहन बनने लगे हैं। यहीं वाहन शहर की आबोहवा को भी सेहतमंद बना रहे हैं, क्योंकि यु धुआं छाेड़ते नहीं और कीमत भी कम है। इनकी यही खासियत लोगों को लुभाने लगी है, जिसकी वजह से इनकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।
बीते तीन वर्षों में बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम की संख्या में बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए बड़ी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों को निर्मित करने पर अधिक ध्यान देर ही हैं। कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक चार व दो पहिया वाहन शहर में उपलब्ध हैं। कालेज स्टूंडेंट्स, नौकरी करने वाले युवक-युवतियां इनदिनों पेट्रोल वाहनों की बजाय इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। तीन वर्ष पहले एक महीने में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय(आरटीओ)में हर दिन मुश्किल से दो से तीन इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीयन होते थे। इनमें संख्या ई-रिक्शा होते थे। अब हर दिन 10 से 15 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीयन हो रहा है। इनमें हर दिन चार से पांच चार पहिया वाहन होते हैं। वहीं 10 तक दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीयन होता है। पहले सड़कों पर इक्का-दुक्का इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से चलते हुए दिखते थे। अब 10 पेट्रोल वाहनों में दो से तीन इलेक्ट्रिक वाहन युवक-युवतियां चलाते हुए दिख रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने बजट में सकारात्मक कदम उठाए हैं। टैक्स में छूट देने के प्रविधान किए गए हैं।
-कीमत अधिक फिर भी क्रेज
इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल वाहनों को टक्कर देने लगे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत कम नहीं हैं। बाजार में 70 हजार से लेकर एक लाख 20 हजार रुपये तक इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक रहे हैं। इससे अधिक कीमत में मोटरसाइकिल हैं, लेकिन वायु प्रदूषण को कम करने के लिए व ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने व चलाने का क्रेज युवाओं में देखते ही बन रहा है।
-इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे यूथ
एक बार बिजली से चार्ज करने पर दोपहिया इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 से 120 किलोमीटर तक चलता है। ऐसे में कालेज स्टूडेंट, नौकरी-पेशा वाले युवक-युवतियों के इलेक्ट्रिक वाहन पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इतना नहीं कई खाद्य पदार्थों, कपड़ों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं को आनलाइन बुकिंग करने पर घर-घर पहुंचाने वाली कंपनियां भी अपने डिलेवरी बाय को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद कर दे रही हैं।
क्या कहते हैं लोग
अब जमाना इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। पट्रोल व डीजल के वाहनों के संचालन से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। मैंने अपने घर में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर ही लिए हैं।
-जितेंद्र कुमार, सूरज नगर
पहले एक पेट्रोल की मोटर साइकिल लेने का मन था, लेकिन अब मन बदल गया है। अगले महीने एक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जा रहा हूं। शहर में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखने लगे हैं।
-संदीप कुमार, अवधपुरी
-एक नजर में शहर में इलेक्ट्रिक वाहन
2021-3500
2022-7500
2023 अब तक-4500
(नोट : सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या है। आटोमोबाइल डीलर्स व आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार करीब में दी गई है)
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close