भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। जिले में आज से प्रापर्टी खरीदना एक से 25 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी।दरअसल वित्तीय वर्ष 2023-24 में नई कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार 3918 स्थानों में से 733 स्थानों पर प्रापर्टी की दरें बढ़ाई गई हैं। इसमें 10 प्रतिशत तक 409 स्थान, 10 से 20 प्रतिशत तक 308 स्थान और 25 प्रतिशत तक 16 स्थान पर प्रापर्टी के दाम बढ़ जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 में शहर के नर्मदापुरम रोड, बागमुगालिया, अयोध्या बायपास, शाहपुरा, समरधा कलियासोत, बैरसिया रोड सहित 1900 स्थानों पर अधिक दरों पर
रजिस्ट्रियां हुई हैं।
इन 16 स्थानों पर 25 प्रतिशत महंगी हुई प्रापर्टी
राजधानी के 16 स्थान ऐसे हैं जहां 25 प्रतिशत तक प्रापर्टी के दाम बढ़ गए हैं। इनमें 12 शहरी और चार स्थान ग्रामीण क्षेत्र के हैं।इसमें बिशनखेड़ी में 40 एकड़ में बन रही नई कालोनी हैं। यहां पर वर्तमान में 800 से 900 रुपए गाइडलाइन है, जबकि रजिस्ट्री 4000 से 4500 रुपए में हो रही है। इसके अलावा साक्षी ढाबे के पीछे स्थित विश्वा पाम, सफायर पार्क, सिल्वर स्टेट, साईं बाबा नगर, रिवेयरा टाउन, सिंगापुर सिटी, बज्र टावर, सेज सिटी, नटराज
गृह निर्माण समिति, एयरपोर्ट रोड , भदभदा, सूरज नगर,खेल अकादमी, जाटखेड़ी, लहारपुर, अशोकागार्डन और अयोध्या बायपास रोड के आसपास का क्षेत्र शामिल हैं।
308 लोकेशन पर 20 प्रतिशत महंगी
जिले के 308 स्थान ऐसे हैं, जहां 10 से 20 प्रतिशत तक प्रापर्टी के दाम बढ़ सकते हैं। इनमें हुजूर तहसील के शहरी क्षेत्र की 235, ग्रामीण क्षेत्र की 71 और बैरसिया तहसील के शहरी क्षेत्र के सिर्फ दो स्थान है। इनमें इमलिया, चौपड़ा, कुठार, सुखीसेवनियां, पुराछिंदवाड़ा, भौंरी-बकानिया, कल्याणपुरा, पिपलिया, मुबारकपुर, मोरगा, मस्तीपुरा, ईंटखेड़ी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। वहीं शहर के आसपास फंदा इंदौर रोड और बैरसिया रोड पर 10 प्रतिशत तक प्रापर्टी के दाम बढ़ जाएंगे।
नए वित्तीय वर्ष में इन 21 कालोनियों को गाइडलाइन में जोड़ा
वार्ड क्रमांक - स्थान - बढ़ाए गए मूल्य
1 - एयरपोर्ट सिटी - 13000
3 - गुरुनानक परिसर - 72000
16 - जनता गृह निर्माण निशातपुरा - 7200
61 - शिवलोक ग्रीन - 20000
61 - रेग्यूलर कलश फेस 3 - 19200
61 - रीगल दीप - 14400
61 - रीगल कस्तूरी एक्सटेंशन - 12800
73 - भोपाल मेमो कुटीर नगर - 7700
73 - पारस हाईट्स भानपुर - 7700
75 - न्यू कोहेफिजा - 6600
75 - संस्कृति सिटी बड़वाई - 6600
75 - मोहिनी नगर - 6600
78 - लक्ष्मीनारायण कृषि उपज मंडी - 13200
78 - मदन महाराज कांपलेक्स - 13200
बढ़ी हुई दरों पर दस्तावेज पंजीकृत होने वाले स्थान
वार्ड - स्थान - बढ़ाए गए मूल्य - आधार
26 - सेंटल पार्क सेवनिया गौंड - 10000 - यहां गांव की दरों से अधिक
मूल्य पर रजिस्ट्री हो रहीं।
45 - रानी कमलापति/ बंसल प्रोजेक्ट - 40000 - नर्मदापुरम मार्ग की दरें ली गई हैं।
84 - सीआई ग्रांड ग्राम कांकरिया - 10000 - ग्राम कांकरिया के विकसित
कालोनी की दरें 9600 प्रस्तावित हैं।
- हल्का 31 - युग इंफ्रा सिटी पिपलिया बेरखेड़ी- 5300- अग्रवाल कालोनी
पिपलिया बेरखेड़ी की दरों के अनुसार
-32 - सरस्वती नगर 19200 - नजदीक कालोनी के दाम
- वार्ड 32- शास्त्री नगर - 19200 - नए दाम
- वार्ड 35 - जहांगीराबाद बरखेड़ी - 17600 - नए दाम
ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हुई स्थानों में बढ़ोतरी
वर्ष - शहरी क्षेत्र - ग्रामीण क्षेत्र - कुल
2022-23 - 3127- 770 - 3897
2023-24 - 3148 - 770 - 3918
स्थान जहां अधिक मूल्य पर दस्तावेज पंजीकृत हुए
उपजिला - शहरी - ग्रामीण - योग
हुजूर - 1414 - 298 - 1712
बैरसिया -100 - 68 - 168
जिले में कुल- 1514- 366 - 1880
Posted By: Ravindra Soni
- # Bhopal News
- # property rates in Bhopal
- # collector guideline
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार