Bhopal News: संत हिरदाराम नगर नवदुनिया प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के बैरागढ़ मंडल द्वारा आयोजित कार्यसमिति बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि अबकी बार 200 पार। यानी विधानसभा में 200 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी यह संकल्प लिया गया।

कार्यसमिति की बैठक संत हिरदाराम मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी के नेतृत्व में स्थानीय संस्कार स्कूल में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष सुमित पचौरी, वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी, जिले के उपाध्यक्ष राम बंसल एवं राहुल राजपूत , चंदू भैया, किशन अच्छानी सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में आगामी महीने में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आने वाले विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का जो लक्ष्य है उसे सभी मिलकर ही पूरा कर सकते हैं इसमें कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहेगा।

बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान

कार्यक्रम में बूथ की और मजबूती के लिए विशेष टिप्स दिए गए। पचौरी ने कहा कि भारत प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल हैं जिसने राजनीति के माध्यम से विकास एवं सेवा करने का लक्ष्य बनाया हुआ है और निरंतर सेवा एवं विकास किया हैं । वासवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी लगन, विकास, सेवाभाव और राष्ट्रवाद की भावना से इस 200 पार के आंकड़े को आसानी से पूरा कर लेंगे। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल आप जैसे कार्यकर्ताओ के कारण ही हैं । बैठक को राम बंसल, राहुल राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री सूरज यादव ने किया एवं आभार महामंत्री बबलू चावला ने किया। कार्यक्रम मे मण्डल उपाध्यक्ष लीला राजपूत, जगदीश आसवानी, महेश खटवानी, मनीष भगवानी, पप्पू राठौर, सुमित आहूजा, उमेश नागर। रामू केवट, भारती मूलचंदानी, इरफान कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Posted By: Lalit Katariya

Mp
Mp
 
google News
google News