Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनधि)।जिले की ग्राम पंचायतों में नौनिहालों के लिए बनाई गईं आंगनबाड़ी शुरू होने से पहले ही जर्जर हो गई हैं।इनके निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल जर्जर होती दीवार और टपकती छत खोल रही है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्रों की हालत भी खराब है यहां पर डाक्टर नहीं आते हैं। इससे महिलाओं को उपचार के लिए परेशान होना पड़ता है। यह मुद्दे जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को हुई स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की बेठक में उठाते हुए अधिकारियों से जबाव मांगा। इस पर अधिकारियों ने व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है। बैठक में सभापति चंद्रेश सुरेश राजपूत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत मोहन सिंह जाट, सदस्य रश्मि अवनीश भार्गव सहित अधिकारी उपस्थित थे।

आठ से 10 लाख रुपये से हुआ था एक भवन का निर्माण

जिला पंचायत सदस्य रश्मि भार्गव ने आंगनबाड़ी भवन का मुद्दा उठाते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में लगभग 150 नए भवनों का निर्माण कराया गया था।प्रति भवन बनाने में लगभग आठ से 10 लाख रुपये का खर्चा आए था, लेकिन

इनमें से अधिकांश भवन अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। इससे पहले ही यह भवन गिरने लगे हैं इनकी छत टपक रही है तो दीवारें जर्जर हो गई हैं। बच्चों के लिए बनाए गए भवनों का ऐसा निर्माण किया गया कि उनका उपयोग ही नहीं हो सका है। इस पर महिला एवं बाल विकास के सहायक संचालक रामगाेपाल ने बताया कि जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। जिससे की जल्द ही वह बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकें।

नहीं आते हैं डाक्टर डला रहता है ताला

उन्होंने बताया कि पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद दयनीय है।यहां केंद्रों पर डाक्टर आते नहीं है और आते हैं तो बैठते नहीं हैं। कुछ केंद्रों पर तो अक्सर ताला लगा रहता है। इससे महिला मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सभापति चंद्रेश राजपूत ने कोलार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाने के लिए कहा। इस पर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बैरसिया में 36 और फंदा ग्रामीण क्षेत्र में 37 स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सेवाएं दी जा रही हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृति के 60 बच्चों को निश्शुल्क उपचार प्रदान किया गया है।यदि डाक्टर नहीं पहुंच रहे हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ ने आशा कार्यकर्ता को किया सम्मानित

ग्राम पंचायत तारासेवनियां की आशा कार्यकर्ता मनिता अहिरवार का मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज सिंह ने सम्मान किया। उन्होंने परिवार नियोजन प्रबंधन साफ्टवेयर में सराहनीय कार्य किया था,इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर

पर पुरस्कृत किया गया है।

Posted By: Lalit Katariya

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close