भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी के उप नगर कोलार में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इस कारण हर रोज यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंगलवार सुबह भी कोलार में वाहन रेंगते हुए गुजरे। खासकर सुबह 10 से 11.30 बजे के बाद सर्व-धर्म पुल, नयापुरा, मंदाकिनी, बीमा कुंज आदि क्षेत्रों में ऐसी स्थिति नजर आई। दरअसल, इस समय लोगों का अपने दफ्तरों में जाने का समय होता है। एक-दूसरे से जल्दी निकलने और पाइप लाइन के काम के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। कोलार ग्रेविटी पाइप लाइन बिछाने का काम लंबे समय से किया जा रहा है। इसके अलावा सीवेज लाइन भी बिछाई जा रही है। बीते दो-तीन महीने से यह काम हो रहा है। वर्तमान में मंदाकिनी चौराहा और बीमा कुंज की तरफ काम चल रहा है। लगभग आधी सड़क पर मशीनों के जरिए खुदाई की जा रही है। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंगलवार सुबह वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ऑटो और बसें भी प्रभावित कर रहे यातायात
कोलार रोड की चौड़ाई कम है, लेकिन यातायात का दवाब अधिक है। सिटी बसें और ऑटो भी रूट पर चलते हैं। कई बार बसें व ऑटो भी जाम की वजह बन जाते हैं। सवारियों को उतारने और बैठाने के लिए बार-बार उक्त वाहन रोके जाते हैं। जिससे पीछे आने वाले वाहन फंस जाते हैं। सर्व-धर्म कॉलोनी के समीप पुल पर भी ऐसी ही स्थिति निर्मित होती है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं किए जा रहे। इस कारण भी जाम की स्थिति निर्मित होती है। शाम को भी ऐसी ही स्थिति निर्मित होती है।
Posted By: Lalit Katariya
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bhopal News
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार