भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जीएन बुच स्मृति खेल फेडरेशन के चुनाव गुरूवार को राजधानी में आयोजित हुए। इसमें अनिल वाजपेयी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा पूरी कार्यकारिणी के सदस्य भी आम सहमति से निर्वाचित हो गए है। इस चुनाव के माध्यम से तीन वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया है। अनिल वाजपेयी अध्यक्ष, डॉ एसएस गुप्ता और तरुण शर्मा सरंक्षक, डॉ अंजू गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष, हतिम अंसारी, श्याम सुंदर व बलवंत सिंह रघुवंशी उपाध्यक्ष, गजेन्द्र कोठारी सचिव, संतोष मिश्रा सह सचिव, अकबर शकील कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह राजपूत, जगदीश राजपूत, मुकेश भटनागर, व अंजना श्रीवास्तव कार्यसमिति सदस्य चुने गए है। नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मेघराज यादव अभिलाष जैन, कल्पना शुक्ला, हरी भाई ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।
जीएन बुच स्मृति खेल फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने कहा कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण पूरी तरह खेल गतिविधियां पूरे देश व प्रदेश में बंद पड़ी थी, इसलिए हमारी फेडरेशन भी अधिक आयोजन नहीं कर सका था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। धीरे-धीरे सभी जगह जनजीवन समान्य होने लगा है और खेलकूद स्पर्धाएं भी प्रारंभ हो चुकी है। आयोजन के संबंध में हम जल्दी ही बैठक आयोजित करेंगे, जिससे पहले की तरह फेडरेशन के बैनर तले खेल आयोजन फिर से शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी फेडरेशन साल खेल से जुडे आयोजन सालभर आयोजित करती रहती है। श्री वाजपेयी ने कहा कि भविष्य में होने वाले खेल आयोजन में सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के लिए जारी दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन किया जाएगा।
Posted By: Lalit Katariya
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे