भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)! अशोका गार्डन इलाके में रविवार रात ऑटो में सवार होकर अपनी महिला मित्र के साथ घर लौट रहे युवक पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला करते हुए उसे लहुलूहान कर दिया। युवक निजी कॉलेज का छात्र है। युवक सड़क पर दौड़ते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। बदमाशों ने ऑटो में सवार युवती से भी बदसलूकी की। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ चाकूबाजी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब क्षेत्र में धारा 144 लागू थी।
पुलिस के मुताबिक अशोका गार्डन में रहने वाला अजय पाठक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर कर रहा है। रविवार रात करीब पौने आठ बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ आपे से घर लौट रहा था। जैसे वह 80 फीट रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आए दो-तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों से बचने के लिए उसने ऑटो से उतर सड़क दौड़ लगाते हुए लोगों से मदद की आवाज भी लगाई, लेकिन कोई बचाव के लिए आगे नहीं आया। बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के बारे में कुछ पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोलार के आरोपित की अब तक गिरफ्तारी नहीं
कोलार में शनिवार रात एक मनचले ने छात्रा से छेड़खानी कर उसका सिर फोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपित को खोज नहीं पाई है। इधर, एम्स अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
Posted By: Ravindra Soni
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार
- #Bhopal crime news
- #Section 144