Bhopal News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। इंडिगो एयरलाइन की सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट की रविवार को अचानक भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। लैंडिंग के बाद विमान को राजा भोज एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में खड़ा कर दिया गया है और उसमें आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजाभोज एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12:15 बजे हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग। इंडिगो की यह फ्लाइट सूरत से कोलकाता जा रही थी। उड़ान के दौरान पायलट को अचानक तकनीकी खराबी महसूस हुई। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से विमान के पायलट ने भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके तुरंत बाद फ्लाइट को राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड कराने की व्यवस्था की गई।
यात्रियों से कहा, इंतजार करना होगा
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों से कहा गया कि आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा, क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। खबर लिखे जाने तक विमान की तकनीकी खराबी दूर नहीं की जा सकी थी। पार्किंग क्षेत्र में विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पता चला है कि विमान में 120 से अधिक यात्री सवार हैं, जो अभी विमान के अंदर ही बैठे हुए हैं। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद विमान को कोलकाता रवाना कर दिया जाएगा।
Posted By: Ravindra Soni
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार
- #Raja Bhoj airport news
- #Indigo flight