भोपाल। दो दिन पहले भाजपा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ आरोप-पत्र लाई थी। जिसमें किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार पर सवाल खड़े किए गए थे। आज कांग्रेस ने उस पर पलटवार करते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के घर पहुंचकर किसानों की कर्जमाफी से जुड़े तमाम सबूत उन्हें सौंपे। लेकिन इस पर शिवराज सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दोबारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार, राहुल गांधी और सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि," कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने के दस दिन के भीतर ही किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब कहते फिर रहे हैं कि ये कर्जा माफ करेंगे, वो कर्जा माफ करेंगे। जबकि वादा, सबका कर्ज़ा माफ करने का था। प्रदेश में अब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। किसानों के साथ प्रदेश सरकार ने धोखा किा है। जब तक बैंकों को सरकार पैसा नहीं देंगी, कर्जा माफ नहीं होगा।"
राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब कह रहे हैं कि ये कर्ज़ा माफ करेंगे, वो कर्ज़ा माफ करेंगे। वादा, सबका कर्ज़ा माफ करने का था: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/sjZn8MguMZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) 7 May 2019
शिवराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, "केवल सूची बढ़ा देने से कर्जा माफ नहीं हो सकता है। प्रदेश के किसानों पर कुल 48 हजार करोड़ का कर्जा था। उसके एवज में प्रदेश सरकार ने बजट में केवल पांच हजार करोड़ का प्रावधान रखा और उसमें से भी सिर्फ 1300 करोड़ रुपए इसके लिए दिए हैं, तो कैसे सारे किसानों का कर्जा माफ हो गया ? उन्होंने कहा कि," मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझे केवल कृषि विभाग की किसानों की लिस्ट भिजवाई है। आप बैंकों की सूची दीजिए, कर्ज माफ तो बैंक करेंगे। केवल माहौल बिगाड़ने और किसानों को भ्रमित करने से कुछ नहीं होगा।"
कर्ज़ा माफ नहीं हुआ है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। जब तक बैंकों को सरकार पैसा नहीं देगी, कर्ज़ माफ नहीं होगा: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/jiWHGZuwEE
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) 7 May 2019
केवल सूची बढ़ा देने से कर्ज़ा माफ नहीं हो सकता है। 48 हज़ार करोड़ के अगेन्स्ट 1300 करोड़ रुपये दिया है, तो कैसे कर्ज़ा माफ होगा? मैं फिर कहता हूँ कि किसान का कर्ज़ा माफ नहीं हुआ है: श्री @ChouhanShivraj
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) 7 May 2019
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि, आज किसानों को अपना कर्जा चुकाने के नोटिस मिल रहे हैं। आचार संहिता लागू होते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को मोबाइल पर मैसेज किए कि आचार संहिता के कारण आपकी ऋण माफी मंजूर नहीं हो पाई है। जैसे ही आचार संहिता हटेगी तो आपका कर्जा माफ हो जाएगा। इस मामले पर उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "ऐसी ऑनगोइंग स्कीम जिसमें लाभार्थी की पहले ही पहचान हो चुकी हो तो उसमें उसे लाभ दिया जा सकता है।इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हवाला दिया कि कैसे आचार संहिता लगने के बाद भी किसानों को इस योजना का फायदा मिला। जबकि मध्य प्रदेश सरकार आचार संहिता का हवाला देकर बहाना बना रही है।"
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझे कृषि विभाग की किसानों की सूची भिजवाई है।
आप बैंकों की सूची दीजिये, कर्ज़ माफ तो बैंक करेंगे। केवल माहौल बिगाड़ने और किसानों को भ्रमित करने से कुछ नहीं होगा।:श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/UOoGfflRSm
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) 7 May 2019
राहुल गांधी पर भी निशाना साधा
शिवराज सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के किसानों के साथ बड़ा धोखा दिया है। उन्होंने दस दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब बहाने बना रहे हैं। राहुल गांधी ने सीधा-सीधा कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। अब क्या हुआ तेरा वादा, क्या इरादा....।
मुझे संतुष्ट करने के बजाए किसानों को करें : शिवराज सिंह
शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार के सबूत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, मेरा सरकार से आग्रह है कि मुझे संतुष्ट करने के बजाए किसानों का कर्जमाफ करें। 23 मई को रिजल्ट आएंगे तो पता चलेगा कि कैसे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
Posted By: Saurabh Mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Farmers Debt Waiver Scheme
- #Shivraj Singh chouhan
- #CM Kamal Nath
- #Rahul Gandhi
- #Congress gave proof of farmers loan waiver scheme
- #Suresh pachouri
- #jai kisan rin mukti yojana
- #जय किसान ऋण माफी योजना
- #शिवराज सिंह चौहान
- #कमलनाथ
- #bhopal news