Fire in Bhopal: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। निशातपुरा क्षेत्र में स्थित करोंद सब्जी मंडी में शनिवार दोपहर डेढ़ बजे फलों की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और धुआं के साथ ऊंची आग की ऊंची लपटें उठने लगी। यह देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड कंट्रोल को सूचना दी। इससे मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग लगने की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस आग की वजह से दुकान का फर्नीचर जरूर जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि दुकान में वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक चिंगारी फर्नीचर के ज्‍वलनशील पदार्थ को छू गई और आग लग गई। इससे फर्नीचर जलकर खाक हो गया लेकिन उसमें रखे फल आग की चपेट में आने से बच गए। फायर कर्मचारी पंकज यादव ने बताया कि मंडी में साजिद खान की फल दुकान है। जिसमें दोपहर डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे तो दुकान के भीतर आग की तेज लपटें निकल रही थी। गांधी नगर, छोला और कबाड़खाना फायर स्टेशन से भेजी गई दमकलों के जरिए आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था।

इधर, मिसरोद स्थित एक शोरूम में भी आग लग गई। इस कारण शोरूम का सामान जलकर राख हो गया। पांच से छह दमकलों ने आग पर काबू पाया।

Posted By: Ravindra Soni

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close