Flights Diverted :भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में आज सुबह से शायद घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। एयर इंडिया की सुबह की दिल्ली व मुंबई से भोपाल आने वाली उड़ानों को इंदौर डाइवर्ट कर दिया गया है। इंडिगो की उड़ान भी देर से भोपाल पहुंची।
एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633 मुंबई से भोपाल खराब मौसम के कारण इंदौर डायवर्ट की गई है। उड़ान इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 7:15 पर उतरी। उड़ान संख्या एआई 435 दिल्ली से भोपाल मौसम की खराबी के कारण इंदौर डायवर्ट की गई है। भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई जाने वाले यात्री समय पर राजा भोज एयरपोर्ट पहुंच गए थे लेकिन यहां आकर उन्हें पता चला कि उड़ान डाइवर्ट कर दी गई है। दृश्यता कम होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंड होने की अनुमति नहीं दी। इधर इंडिगो की सुबह की दिल्ली में मुंबई उड़ान भी विलम्ब भोपाल पहुंची यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close