भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अगर आप भी ठेले वालों से हरी सब्जियां खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी में गंदे पानी से सब्जियों को धोकर बेचा जा रहा है। दो महीने के अंदर इस तरह का दूसरा वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस बार अब रोहित नगर में नहर के पास गड्ढे में भरे गंदे पानी में सब्जियां धोने का वीडियो सामने आया है। बावजूद इसके खाद्य एवं औषधि विभाग का अमला हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है। यह तब है, जब खुद मुख्यमंत्री जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानून में अधिकार नहीं होने की बात कहकर इस तरह के वीडयो से अपना पलड़ा झाड़ लेते है। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में एक सब्जी विक्रेता नहर के पास एक गड्ढे में भरे सीवेज के पानी से धनिया धो रहा है। इसका वीडियो क्षेत्रीय रहवासी ब्रह्मांड साहू ने बनाकर वायरल किया है।
Posted By: Ravindra Soni
- # vegetable wasing
- # Sewage water
- # Bhopal Crime News
- # Rohit Nagar
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार