भोपाल(राज्य ब्यूरो)। गुजरात में ऐतिहासिक जनादेश के साथ स्पष्ट बहुमत आने से उत्साहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने आतिशबाजी चलाई, नाचे और मिठाई बांटी। जश्न में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।
गुजरात में @BJP4Gujarat की विजय सिर्फ विजय नहीं, अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है!
यह महाविजय प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी के प्रति जनता का प्रेम विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है। pic.twitter.com/CsNS7qjYaR
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 8, 2022
उन्होंने कहा कि गुजरात विकास माडल को आज दुनिया अपना रही है। गुजरात में विकास और जनकल्याण की आंधी में कांग्रेस उड़ गई। हम भी मध्य प्रदेश में तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को अब कांग्रेस जोड़ो यात्रा न निकालना पड़े। 20 से कम सीटों पर सिमट जाना अपने आप में कांग्रेस की स्थिति को स्पष्ट करता है। अब वह सोचें या न सोचें पर सच में यह भाजपा के लिए अद्भुत और अभूतपूर्व विजय है। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता शामिल हुए हैं। शिवराज ने कहा कि गुजरात की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास है। इस जीत से सिद्ध हो गया कि वे वास्तव में कल्पवृक्ष हैं।
Posted By: Ravindra Soni
- Font Size
- Close