Hailstorm in Madhya Pradesh: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार क्षति का सर्वे कराकर किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान के अनुसार राहत उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाई-बहन चिंता न करें, मामा शिवराज आपके साथ है। जल्द ही ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।

प्रदेश में अधिकतर जिलों में रबी की फसल कट चुकी है। जिन स्थानों पर बोवनी विलंब से हुई थी, वहां फसल खेत में खड़ी है। कुछ स्थानों पर फसल कटकर खेतों में थ्रेसिंग के लिए रखी हुई है।

सोमवार को तेज हवा के साथ पानी गिरा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार ने सर्वे कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी किसान को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। क्षति से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp