Karwa Chauth 2021: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ आवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। साधना सिंह ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की तथा परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पत्नी को जल ग्रहण करवाकर व्रत का पारण करवाया और पति-पत्नी ने विधि-विधान से पूजा की।
सौभाग्य के पावन पर्व #करवा_चौथ पर धर्मपत्नी @SadhnaShivraj को जल ग्रहण करवाकर उनका व्रत पूर्ण कराया।
आज प्रदेश एवं देश की करोड़ों बहनों ने अपने पति की दीर्घायु व मंगल के लिए यह निर्जला व्रत रखा है।
चौथ माता मेरी सभी माताओं-बहनों की मनोकामनाएं पूरी करें, शुभकामनाएं! #KarwaChauth pic.twitter.com/LubPwFkRvB
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 24, 2021
श्रीमती सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूजा की तथा परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति श्री चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। करवा चौथ पर्व पर साधना सिंह ने भी ट्वीट किया।
मातृशक्ति के त्याग और समर्पण के पर्व करवा चौथ की आप सभी की बहुत - बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं pic.twitter.com/AqOgGATfra
— Sadhna Shivraj Singh Chouhan (@SadhnaShivraj) October 24, 2021
मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि प्रेम, सम्मान और सामंजस्य से ही परिवार चलता है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्न्ति का मार्ग सुगम बनाता है। आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए। आपका यह छोटा-सा प्रयास आपके साथ आपके बधाों को सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उनके भी आनंदमय जीवन का आधार बनेगा।
'नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥' #KarvaChauth pic.twitter.com/dTe2X2WTR0
— Sadhna Shivraj Singh Chouhan (@SadhnaShivraj) October 24, 2021
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close