ललित नारायण कटारिया, भोपाल। राजधानी के प्रकाश तरण पुष्कर में सात से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए दो दिन पहले से टीमों के आने का सिललिसा प्रारंभ हो जाएगा। हरियाणा में आयोजित चौथे संस्करण में मप्र अपना खाता भी नहीं खोल सका था, लेकिन इस बार मध्य प्रदेश मेजबान है, इसलिए मप्र इस बार चौकाने वाले परिणाम दे सकता है। मप्र तैराकी संघ के सह सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि हमारे खिलाडि़यों शानदार प्रदर्शन किया है, उम्मीद के अनुसार हम पांच से छह पदक जीतने के दावेदार है।
खेलो इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया है
प्रकाश तरण पुष्कर का निर्माण वर्ष 1972 में किया गया था, इसे भोपाल का सबसे प्रतिष्ठित तरण पुष्कर माना जाता है, लम्बे समय तक यह राजधानी का चुनींदा तरण ताल था, शहर में कई और तरण ताल बन गए है, लेकिन आज भी प्रकाश तरण पुष्कर का विशेष महत्व है। खेलो इंडिया के लिए वीआइपी स्टैंड, दर्शक दीर्घा का रास्ता, शावर रूम में गरम पानी, नए स्टार्टिंग ब्लाक, रिसेप्शन को आकर्षक बनाया है। इसके अलावा एक कमरा तैयार किया है, जिसमें सुरक्षा उपकरण रखे गए है। पूरी बिल्डिंग का रंग रोंगन किया गया है। इसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
दाव पर लगे है 38 पदक, मप्र का 12 तैराक लेंगे भाग
सात से 11 फरवरी तक राजधानी में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल 38 पदक दांव पर है, इसमें देशभर के चुने हुए खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे। मप्र का 12 सदस्यीय दल भी इसमें भागीदारी कर रहा है।
मध्य प्रदेश टीम इस प्रकार है
अथर्व अग्रवाल , प्रांजल पांडे , सिद्धांत सिंह जादौन, आर्यन एस गणेश , अन्वेश सिंह , आयुष्मान सिंह , कोपल राय, दर्पण सिरोही , माही पालीवाल , काव्या वर्मा , आर्चिश्ता सिकदर , मानवी श्रीवास्तव।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close