Khelo india 2022 :भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान मध्य प्रदेश ने बाक्सिंग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण चार रजत व सात कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते, मप्र के लिए योगेश्वर दत्त व मलिका मोर ने स्‍वर्ण पदक जीते। मप्र दोनों हरियाणा ने आठ स्वर्ण, पांच रजत व दो कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर ओवरआल चैपियनशिप बन गया।

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शनिवार को बाक्सिंग चैपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के 60-63.5 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में मप्र के योगेश्वर दत्त ने मणीपुर के सी मोइरैमगथ्म को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अरूणाचल प्रदेश के पक्वा ताव व उत्तराखंड की भुवनेश्वर ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में एक स्वर्ण मलिका मोर ने मप्र को दिलाया। मलिका मोर ने 45- 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की भावना शर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की आंचल शुक्ला व दिल्ली की संजना ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा बालक वर्ग में आयुष यादव को 71- 75 भार वर्ग में हरियाणा के दीपक के हाथो हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के तेजस्वी व मणीपुर के राहुल सिंह ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 51- 54 भार वर्ग के फाइनल में मप्र के रुद्रजीत सिंह सिल्वर को हरियाणा के अशीष के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत से संतोष करना पड़ा। मप्र की केफी ने 50- 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में मप्र की कैफी को महाराष्ट्र की देविका घोरपड़े ने हराकर स्वर्ण पदक जीता। मप्र के लिए बालिका वर्ग में विनती ने 70- 75 किग्रा में रजत पदक जीता, उन्हें फाइनल में हरियाणा की मुस्कान ने हराया। इसके अलावा बालक वर्ग में अभिषेक तोमर ने 63.5- 67 भार वर्ग में कांस्य, प्रशांत खटाना ने 67- 71 भारव वर्ग में तथा ऋषभ सिकरवार 75- 80 किग्रा में कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने 60- 63 में कांस्य, भूमि सिंह ने 54- 57 में कांस्य व राधिका जाटव ने 48- 50 कांस्य पदक जीता।

Posted By: Lalit Katariya

Mp
Mp
 
google News
google News