Khelo india 2022 : भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मघ्य प्रदेश के एथलीटों ने जोरदार प्रदर्शन किया, अंतिम दिन मप्र ने दो स्वर्ण व तीन कांस्य सहित पांच पदक जीते। शिवकन्या और अजीत कुमार ने स्वर्ण पदक तथा अभय सिंह, अभिषेक कुमार मोर्य व एकता प्रदीप डे ने कांस्य पदक जीते। एथलेटिक्स में मप्र ने छह स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। एथलीटों के शाानदार प्रदर्शन से मप्र ने 21 स्वर्ण, 13 रजत व 19 कांस्य सहित कुल 52 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान बरकरार है।
तात्या टोपे नगर स्टेडियम पर आयोजित एथलेटिक्स चैपियनशिप में 12 फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मप्र की शिवकन्या मुकाती ने स्वर्ण पदक जीता, हरियाणा की तमन्ना न ने रजत व केरल की मेघना एस ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 200 मीटर दौड़ में मप्र के अभय सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में तमिलनाडु के वरुण ओरी मनोहर ने स्वर्ण व उत्तरप्रदेश के मंगल कुमार यादव ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में मप्र के आदर्श कुमार मोर्य ने प्रदेश को कांस्य पदक दिलया। इस इवेंट में राजस्थान के शकील ने हरियाणा के सोमनाथ चौहान ने रजत पदक जीता। बालक 2000 स्टीपल मीटर चेस में मध्य प्रदेश के अजित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में हरियाणा के सुमित राठी ने रजत व उत्तराखंड के सोहेल बेग ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की 2000 मीटर स्टीपल चेस में मध्य प्रदेश की एकता प्रदीप डे ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में दिल्ली की सोनम ने भारी अंतर से स्वर्ण व तेलंगाना की चेरापल्ली कीर्ताना ने कांस्य पदक जीता।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close