Khelo India 2022 : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम एवं प्रकाश तरण पुष्कर पहुँचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वहाँ चल रही कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिताओं को भी देखा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सागर जिले के दौरे से भोपाल वापसी पर सीधे तरण पुष्कर और टीटी नगर स्टेडियम पहुँचे और खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पदक प्रदान किए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों को और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी खेल की प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान टीटी नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम भी पहुँचे जहाँ उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खेल परिसर का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने ही 30 जनवरी को केंद्रीय खेलमंत्री अनुरााग ठाकुर की मौजूदगी में खेलो इंडिया का शुभारंभ किया था।
सीएम श्री @ChouhanShivraj ने आज भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम और प्रकाश तरण पुष्कर पहुंचकर #KheloIndia यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पदक प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खेल मंत्री श्रीमती @yashodhararaje भी उपस्थित थीं। #KheloIndiaInMP pic.twitter.com/QAYU32ucev
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 8, 2023
#KheloIndiaYouthGames #KIYG2022 #KheloIndiaInMP #KheloIndia pic.twitter.com/hlev0wH7HK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 8, 2023
Posted By: Lalit Katariya