MP BJP Meeting: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस के झूठ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानून सुधार (नागरिकता संशोधन कानून और तीन तलाक विरोधी कानून सहित अन्य) को विधि प्रकोष्ठ जनता के सामने रखे। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही।
वे बुधवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नौ वर्षों में कई कानूनों में सुधार किया तो अनेक निरर्थक कानून समाप्त कर दिए। देश-समाज हित में कई कानून बनाए भी हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इनके बारे में भ्रम फैलाते हैं।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है। कांग्रेस के नेता किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं। इसके लिए वे झूठ बोलने से नहीं चूकते हैं। निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को किस तरह कांग्रेस ने प्रभावित करने का प्रयास किया था, यह सभी ने देखा है। विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी है कि जनता के बीच इन कानूनों और सुधारों की सही व्याख्या करे। इसके लिए विधि प्रकोष्ठ प्रदेश के चारों महानगरों में शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करे और प्रत्येक विधानसभा के लिए टोलियों का गठन करे।
इंटरनेट मीडिया पर झूठ परोस रही कांग्रेस : हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवाओं में झूठ परोस रही है। अधिवक्ताओं को आइटी एक्ट के तहत अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज कराकर कांग्रेस के झूठ को जनता के समक्ष उजागर करना है। उन्होंने अधिवक्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी उपस्थित थे। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी ने बताया कि प्रकोष्ठ की टीम हर मोर्चे पर तैयार है। लगभग 33 जिलों में जिला सम्मेलन हो चुके हैं, अन्य जिलों में भी शीघ्र होंगे।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- # BJP Law cell
- # MP BJP Meeting
- # MP News
- # mp election 2023
- # Modi law reform
- # Congress lie
- # Vishnudutt Sharma