भोपाल। लड़की है तो लड़ सकती है के नारे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का सकारात्मक नारा दिया है। उन्होंने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह तो लड़ने की बात करते हैं डिवीजन करो और लड़ाओ, बेटी है तो लड़ सकती है भारतीय जनता पार्टी तो कहती है कि लड़की है तो पढ़ सकती है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है। मुझे गर्व है मध्य प्रदेश की सरकार पर... बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण रेश्यो बदला है। सामाजिक परिवर्तन हुआ है, ये काम बीजेपी सरकार करती है। वह लड़ाने का काम करते हैं मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि बेटियों को पढ़ने दो...देश के लिए काम करने दो...लड़ने की बात मत करो। ...
लोगों में फूट डालने की कांग्रेस की पुरानी आदत है, इसलिये वो लड़कियों को लड़वाने की बात करते हैं। भाजपा लड़कियों को पढ़ाने की बात करती है।
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ : ×
लड़की हूँ पढ़ सकती हूँ : ✓ pic.twitter.com/jmGCflxX9J
— VD Sharma (@vdsharmabjp) January 17, 2022
Posted By: Lalit Katariya