03:47 PM
गुना में यह रही वार्डों में पार्षदों की स्थिति
LIVE MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला हो गया। सुबह नौ बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई थी और जल्दी ही नतीजे भी आ गए। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने इसके लिए प्रचार किया।
03:47 PM
गुना में यह रही वार्डों में पार्षदों की स्थिति
03:47 PM
रुठियाई के चार में से तीन वार्ड जीते
03:46 PM
अब सबकी निगाहें नगरपालिका अध्यक्ष पर रहेंगी, जिसमें कांग्रेस की ओर से दो उम्मीदवार दावेदारी की दौड़ में आगे हैं। वहीं मतगणना के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
03:46 PM
मतों की गिनती के बाद 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस और आठ वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। हालांकि, कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन चार सीट खोना भी पड़ीं। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी गदगद है, क्योंकि चार सीट की बढ़त के साथ ही आठ वार्ड जीत लिए हैं।
03:46 PM
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर की नगरपालिका होने से चुनाव स्वत: ही महत्वपूर्ण हो गया था। यही वजह है कि 20 जनवरी को मतदान के बाद ही सभी की नजरें 23 जनवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई थीं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल नगर सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज थे।
03:46 PM
राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका के 24 वार्डों के लिए सोमवार को मतों की गिनती हुई। इसमें 16 सीट पर कांग्रेस और आठ वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई। इस तरह कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है, लेकिन गतचुनाव के मुकाबले चार सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि भाजपा ने अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए चार सीट पर बढ़त बनाई है। इस तरह दोनों ही दलों को जश्न मनाने का मौका मिल गया है।
03:45 PM
गुना में कांग्रेस ने चार सीट के नुकसान के बाद भी छुआ बहुमत का आंकड़ा
02:18 PM
गुना : राघौगढ़ नपा के 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस और 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। खास बात यह कि इस चुनाव में कांग्रेस ने जहां 4 सीट खोई हैं, वहीं भाजपा ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए गत चुनाव के मुकाबले 4 सीटों की बढ़त बनाई है।
02:11 PM
19 निकायों के लिए हुए चुनाव में 11 पर भारतीय जनता पार्टी और आठ पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा ने चार नगर पालिका और सात नगर परिषद में जीत हासिल की है।
01:58 PM
13 नगर परिषद में से सात पर भाजपा का कब्जा, 6 नगर पालिका में चार पर बीजेपी को जीत मिली।
01:01 PM
अब तक के नतीजे
नगरपालिका/नगरपरिषद का नाम- बड़वानी
12:41 PM
धार जिले के 9 नगरीय निकाय में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा और 3 पर भाजपा का। भारतीय जनता पार्टी के पास धार, मनावर और डही है। जबकि कांग्रेस के पास राजगढ़, सरदारपुर, धरमपुरी, धामनोद, एवं कुक्षी नगर परिषद है। वहीं नगर पालिका पीथमपुर कांग्रेस की बन रही है।
12:38 PM
धार जिले में नौ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा केवल 3 पर बढ़त बना पाई है। इसमें धार नगरपालिका और मनावर भारतीय जनता पार्टी के पास आई है। पीथमपुर में कांग्रेस को जीत मिली है। इस तरह से धार जिले की तीन नगरपालिका में से दो नगरपालिका पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।
12:31 PM
पीथमपुर नगर पालिका परिषद चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। चुनाव में 17 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया। 13 सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की ।
12:04 PM
धार नगर पालिका के विजयी पार्षद
11:59 AM
धार और मनावर नगर पालिका में भाजपा की परिषद बनना तय हो गई है। दोनों ही स्थान पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बनाई है।
11:53 AM
धार जिले की छह नगर परिषद में से 5 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है जबकि एक पर भारतीय जनता पार्टी का।
11:45 AM
धरमपुरी के परिणाम
वार्ड 01
11:41 AM
11:40 AM
MP Nagar Nikay Chunav Result 2023 : जैतहरी में निर्दलीय के समर्थन पर बनेगी नगर सरकार#mpelection #mpnews #Naidunia https://t.co/RJclAD7QAp pic.twitter.com/BxBK7NfjKJ
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 23, 2023
11:33 AM
धार नगरपालिका के परिणाम
वार्ड 24 मीना शांतु डोड कांग्रेस
वार्ड 17 सलोनी पीपलोदिया नीर्दलीय
वार्ड 20 छगन परमार भाजपा
वार्ड 5 रंजना अज्जू राठौड़ निर्दलीय
वार्ड 22 पूजा जीतेन्द्र अग्रवाल भाजपा
वार्ड 19 कामेलश कमल राठौड़ कांग्रेस
वार्ड 10 अजित जैन भाजपा
वार्ड 23 चिंटू राठौड़ निर्दलीय
वार्ड 21 ज्योति कालीचरण भाजपा
वार्ड 25 मयंक महाले भाजपा
वार्ड 12 टीना विपिन राठौड़ भाजपा
वार्ड 14 लियाक़त पटेल कांग्रेस
वार्ड 15 करीम कुरैशी कांग्रेस
वार्ड 16 शकीला रईस शेख कांग्रेस
वार्ड 7 गेंदा लाल बामनका भाजपा
वार्ड 28 आशा शिव पटेल भाजपा
वार्ड 27 अनीता विशाल सिसोदिया भाजपा
वार्ड 29 सुमित्रा चदु वसूनिया भाजपा
वार्ड 30 दीप बरसात सिसोदिया कांग्रेस
वार्ड 9 हुकुम लस्करी भाजपा
वार्ड 13 रवि मेहता भाजपा
वार्ड 1 सुमित्रा संजय मकवाना भाजपा
वार्ड 2 नेहा महेश बोड़ाने भाजपा
वार्ड 3 ईश्वर ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 4 रमाकांत मुकुट भाजपा
वार्ड 6 विपुल चोपड़ा भाजपा
वार्ड 26 नेहा रजत प्रजापत भाजपा
वार्ड 8 मनीष कनोज कांग्रेस
वार्ड 18 सारिका अजय ठाकुर कांग्रेस
11:32 AM
राजगढ़ (धार) में कांग्रेस को 9 सीट, बीजेपी को 6 सीटें मिलींं।
11:26 AM
पीथमपुर में 31 सीटों में से 17 पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
11:24 AM
पानसेमल में भाजपा के 10 प्रत्याशी, 3 कांग्रेस व 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते। पलसूद में 7 कांग्रेस, 4 निर्दलीय और 4 भाजपा के प्रत्याशी जीते।
11:23 AM
खेतिया में 15 वार्ड में से 10 भाजपा और 4 कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता।
11:23 AM
अंजड़ में भाजपा के 11 एवं दो कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते।
11:22 AM
राजपुर में 15 वार्ड में से 11 भाजपा तो 4 कांग्रेस के प्रत्याशी जीते।
11:22 AM
11:22 AM
बड़वानी नगरपालिका में भाजपा के 14 प्रत्याशी जीते। वहीं कांग्रेस के 10 प्रत्याशी जीते।
11:18 AM
मनावर में 9 सीटों पर बीजेपी और 6 सीटों पर कांग्रेस जीती
11:05 AM
बड़वानी में चुनाव परिणाम की घोषणा करते अधिकारी।
11:04 AM
मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को कराया गया था मतदान।
11:03 AM
धार के सरदारपुर में कांग्रेस और भाजपा के छह पार्षद चुने गए।
11:00 AM
राज्य निर्वाचन आयोग को पर्यवेक्षक दे रहे हैं परिणामों की जानकारी।
11:00 AM
धार के मनावर में भाजपा के नौ और कांग्रेस के छह पार्षद जीते।
10:56 AM
डही में भाजपा के 10 उम्मीदवार जीते।
10:54 AM
नगर परिषद सरदारपुर के परिणाम
10:53 AM
कुक्षी में कांग्रेस की परिषद बन गई है।
10:47 AM
नगर पंचायत जैतहरी के निकाय चुनाव में जिस तरह सबसे अधिक मतदान हुआ था वह किसी एक दल विशेष के पक्ष में नहीं गया। 15 वार्ड वाले जैतहरी नगर पंचायत में 7 वार्डों में भाजपा, 6 वार्ड कांग्रेस और 2 वार्ड निर्दलीय के खाते में गए हैं। नई नगर परिषद के गठन में दोनों निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
10:33 AM
डही के 10 वार्डों में भाजपा और 4 वार्डों में कांग्रेस की हुई जीत। वहीं निर्दलीय 1 ने एक वार्ड में जीत हासिल की।
10:31 AM
पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के गृहनगर राजपुर में कांग्रेस हारी। भाजपा की परिषद तय।
10:28 AM
राजपुर में भाजपा के 11 व कांग्रेस के 4 प्रत्याशी आगे।
10:28 AM
गुना राघौगढ़ नपा के पहले राउंड की स्थिति साफ हो गई है। 13 वार्डो में कांग्रेस और 11 वार्डो में बीजेपी आगे चल रही है। वार्ड नं 1, 2, 3, 5, 6, 7, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 23 में कांग्रेस और वार्ड नं 4, 8, 9, 12, 13, 18, 19, 20, 21, 22, 24 में बीजेपी को बढ़त।
10:25 AM
राजपुर, खेतिया में भाजपा को बढ़त। पलसूद में कांग्रेस आगे।
10:25 AM
बड़वानी में 14 स्थानों पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को बढ़त।
10:22 AM
धार जिले में कांग्रेस की बढ़त पर खुशी मनाते कार्यकर्ता ।
10:21 AM
कुक्षी में 15 वार्ड में से 8 पर कांग्रेस आगे। प्राथमिक नतीजों में तीन जगह पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।
10:17 AM
धार जिले के राजगढ़ में भी कांग्रेस आगे चल रही है।
10:15 AM
गुना: राघौगढ़ नगरपालिका के 24 वार्डों के लिए मतगणना के पहले राउंड में 20 पर कांग्रेस और 04 वार्डों में भाजपा आगे। भाजपा 04, 13, 19 और 20 में आगे है, शेष में कांग्रेस।
10:14 AM
खंडवा । ओंकारेश्वर में भाजपा का डंका बजा। 15 वार्डों में से 9 भाजपा और 6 पर कांग्रेसी पार्षद हुए विजयी।
10:12 AM
धार जिले के सरदारपुर में कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त प्राप्त कर चुकी है जबकि बीजेपी 6 पर। सरदारपुर में कांग्रेस की परिषद बनने की संभावना बनी।
10:08 AM
जैतहरी नगर परिषद में पिछली बार भाजपा नगर सत्ता में थी। इस बार फिर से भाजपा 15 वार्ड में बहुमत लाती हुई दिख रही है जिससे संभावना है कि भाजपा फिर से नगर की कमान संभालने जा रही है।
10:02 AM
नगर परिषद पानसेमल चुनाव परिणाम
09:57 AM
अनूपपुर जिले की जैतहरी नगर पंचायत के 15 वार्ड में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव के बाद सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई। #mpnews #mpwelection #Naidunia https://t.co/5QYAKsztXZ pic.twitter.com/vt3zxvBA2N
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 23, 2023
09:53 AM
अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर पंचायत के 15 वार्ड में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव के बाद सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई। रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हो रहा है।मतगणना के लिए 15 टेबल लगाई गई हैं। जैतहरी नगर परिषद में 66 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
09:44 AM
ओंकारेश्वर : अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित होने से सभी की नजरें और उत्सुकता इस वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के परिणाम को लेकर है। वैसे यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन निर्दलीय भी कई वार्डों में टक्कर देने से चुनाव परिणाम को संशय बना हुआ है।
09:43 AM
खंडवा: मतगणना कार्य में लगे अधिकारी- कर्मचारी , प्रत्याशी ,दलों के अभिकर्ता और सुरक्षाकर्मियों के अलावा किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आवश्यक जांच और प्रवेश कार्ड के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ही दलों के नेता व समर्थकों के अलावा हम लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है।
09:40 AM
बड़वानी जिले में सातों नगरीय निकायों में औसत रूप से कुल 73.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान करने वालों में महिला का प्रतिशत 76.25 तो पुरूष का प्रतिशत 71.36 रहा है। जिले में दो नगर पालिका में बड़वानी व सेंधवा एवं पांच नगर परिषदों में अंजड़, राजपुर, पलसूद, खेतिया व पानसेमल शामिल है।
09:39 AM
बड़वानी : मतगणना के लिए सर्द हवा में सुबह 123 वार्डों के प्रत्याशी, समर्थक, राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। सशस्त्र पुलिस और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना दलों ने मतगणना शुरू कर दी है। सुबह करीब 11 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा व प्रेक्षकों की निगरानी में मतगणना जारी है।
09:37 AM
बड़वानी में औसत रूप से 69.04 प्रतिशत मतदान हुआ जिनमें 71.38 प्रतिशत पुरुषों ने तो 66.77 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लोकतंत्र के इस यज्ञ में सात निकायों के 224 मतदान केंद्रों पर मतों की आहुतियां डाली गई। जिले की दो नगर पालिका बड़वानी, सेंधवा तथा पांच नगर परिषद अंजड़, राजपुर, पलसूद, पानसेमल, खेतिया में निर्वाचन के लिए मतदान हुआ।
09:36 AM
बड़वानी : मतगणना शुरू होते ही क्षेत्र के दिग्गज नेताओं की धड़कनें बढ़ गई है। इनमें भाजपा से प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य
09:36 AM
बड़वानी जिले की सात नगरीय निकायों में शुक्रवार को मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में कैद हुई ईवीएम सोमवार को बाहर आई। इसी के साथ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी बाहर आया। मतगणना के बाद अब फैसले का इंतजार जारी है।
09:34 AM
धार में ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर लाना शुरू किया गया।
09:33 AM
MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: एमपी के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम आज, मतगणना आरंभ#mpnews #NagarNikayChunav #Naidunia https://t.co/5QYAKsztXZ pic.twitter.com/XUdvA613az
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 23, 2023
09:30 AM
मतदाताओं ने किसे अपना समर्थन दिया है। यह करीब एक घन्टे में स्पष्ट हो जाएगा। नगर सरकार किस दल की बनेगी इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है।
09:30 AM
नगर परिषद ओंकारेश्वर के 15 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव में मतदान के बाद 45 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मे बंद है।
09:28 AM
ओंकारेश्वर में शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया, नगर सरकार को लेकर बढ़ी उत्सुकता, एक घण्टे में तय हो जाएगा पार्षदों का भविष्य
09:24 AM
धार के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में डाक मतपत्रों की गणना का कार्य शुरू किया गया है।
09:24 AM
मप्र में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है।
MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: एमपी के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम आज, मतगणना आरंभ#mpnews #mpelection #mpnagarnikaychunav #Naidunia https://t.co/5QYAKsztXZ pic.twitter.com/hirJncSlra
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 23, 2023
09:06 AM
मप्र नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है। जल्द ही रुझान आने लगेंगे।
08:53 AM
नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव में 1144 पार्षद प्रत्याशी मैदान में थे।
08:34 AM
अधिकारियों के अनुसार मतगणना आरंभ होने के कुछ समय बाद ही रुझान आने की संभावना है।
08:32 AM
धार में मतगणना स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देते कर्मचारी और अधिकारी।
08:31 AM
धार में मतगणना आरंभ होने से पहले मुस्तैद पुलिसकर्मी।
08:29 AM
धार नगरपालिका में मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए तीन कक्ष बनाए गए हैं, जहां पर 10 -10 वार्ड के वोटों की गणना की जाएगी।
08:15 AM
मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे अधिकारी और कर्मचारी।
07:08 AM
वोटों की गिनती के आधा घंटे बाद रुझान आने लगेंगे।
06:56 AM
अब से कुछ देर में तस्वीर साफ होने लगेगी कि 19 नगरीय निकायों में किसका पलड़ा भारी रहा।
06:51 AM
मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनावों में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
06:44 AM
मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय के चुनावों की वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी।
03:17 AM
मध्य प्रदेश में राघोगढ़ विजयपुर, जैतहारी, ओंकारेश्वर, बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़, धार, मनावर, पीथमपुर, धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही निकाय के लिए चुनाव हुए थे।
03:16 AM
MP Result 2023: 20 जनवरी को हुए मतदान में में 67.9 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान अनूपपुर के जैतहारी और बड़वानी के राजपुर में रहा था। पार्षद पद का चुनाव होने के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग अध्यक्ष पद के लिए कलेक्टरों को चुनाव कराने के निर्देश देगा। प्रदेश में इस बार अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के बीच से कराए जा रहे हैं।