भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कर्नाटक दौर पर गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु पांच वर्ष से कम हैI कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र, देश के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखता।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह विदेश में जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी, मुझे तो आपके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। इससे पहले मुख्यमंत्री भाजपा की विजय संकल्प यात्रा (रोड-शो) में शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल बाबा विदेश जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, जबकि देश और कर्नाटक कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा। मोदी देश और कर्नाटक की जनता के दिल में बसे हैं। उन्होंने देश और जनता की जिंदगी बदल दी। डबल इंजन की सरकार कर्नाटक की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल रही है। कांग्रेस ने गरीबों को कभी निश्शुल्क राशन नहीं दिया। मोदी और बोम्मई जी की सरकार रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का इंतजाम कर रही है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp
 
google News
google News