भोपाल। आम तौर पर बिना मास्क के नजर आने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अब अपने नए मास्क को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने मुंह पर मास्क तो लगाया, लेकिन हूबहू उनके जैसा ही है। सोमवार को नए मास्क के साथ उनका अंदाज भी निराला नजर आया। बता दें कि मंत्री मिश्रा कोरोना काल में आए मौकों पर बिना मास्क के नजर आते रहे हैं। चाहे सार्वजनिक कार्यक्रम हो या पार्टी की बैठकें। ऐसे में उन पर सवाल भी उठते रहे हैं। अब नए तरीके के मास्क से फिर वे चर्चा में हैं। खुद के चेहरे का मास्क पहने उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ लोग इसे मास्क ऑफ द ईयर भी बता रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद तरह-तरह के मास्क बाजार में आ गए हैं। ऐसे में अब आप खुद के चेहरे का मास्क भी प्रिंट करवाकर लगवा सकते हैं। ऐसा ही मास्क मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने भी पहना। वीडियो में सभी उनसे बोल रहे हैं कि लग ही नहीं रहा कि आपने मास्क पहना है। News Updating…
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहना खुद के चेहरे का मास्क #MadhyaPradesh pic.twitter.com/2i5PKpCxOQ
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 12, 2020
Posted By: Prashant Pandey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे