Madhya Pradesh Weather Update: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने और उत्तरप्रदेश से गोवा तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बना रहने से बादल छाने लगे हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है। न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्रीसेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 22 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। बादल छाएंगे और प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा, लेकिन सोमवार के अधिकतम तापमान (30.5 डिग्रीसे.) के मुकाबले 2.8 डिग्रीसे. कम रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश से उत्तरी मध्यप्रदेश होकर कोंकण, गोवा तक एक ट्रफ बना हुआ है।
इस सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने लगे हैं। शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवा की रफ्तार लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस वजह से शाम ढलने के बाद वातावरण में सिहरन बरकरार है।
मंगलवार को चार महानगरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
भोपाल27.715.9
इंदौर27.816.0
जबलपुर29.815.4
ग्वालियर22.49.8
--------------------------
नोट:- तापमान डिग्रीसे. में।
---------------------------
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Madhya Pradesh Weather Update
- #temperature rolled by cloud
- #col in mp
- #Bhopal Weather News
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार