Madhya Pradesh Weather Update: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। एक बार फिर हवा का रुख बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी होने से शनिवार से अधिकतम तापमान फिर बढ़ने लगा हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नौ मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। उसके प्रभाव से 11 मार्च से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। इस दौरान राजधानी सहित प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। साथ ही शुक्रवार के अधिकतम तापमान (33.9 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान (17.4 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। सोमवार से फिर दिन-रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होने लगेगी। नौ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 11-12 मार्च को राजधानी सहित कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि राजधानी में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
शनिवार को चार महानगरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 35.1 14.6
इंदौर 35.2 17.0
जबलपुर 34.2 14.7
ग्वालियर 35.3 13.1
नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।
Posted By: Ravindra Soni
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Madhya Pradesh Weather Update
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार