भोपाल (राज्य ब्यूरो)। बूथ विस्तारक अभियान में हमने प्रत्येक बूथ को जीतने और नगर विजय का संकल्प लिया था, उसे बूथ पर चरितार्थ करने का समय आ चुका है। हर वोट भाजपा को मिले इसकी कार्ययोजना बनाएं और उसे पूरा करने में जुट जाएं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही। वे आडियो के माध्यम से ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा एवं उज्जैन नगर निगम के त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलओ) से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मतदान के दिन पार्टी की विजय का माहौल बूथ पर बनना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट करना है। बूथ के पन्ना प्रमुख और बूथ समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहे। बूथ के सारे कामों की निगरानी बूथ के त्रिदेव संभालें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमें बूथ के जो वोट नहीं मिले, इस बार वे मिलें, उसके लिए क्या प्रयास हो सकता है? छह और 13 जुलाई को मतदान होगा, प्रत्येक बूथ पर इसके पहले की व्यापक तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा होने के कारण मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए हमें अपने बूथ पर रहने वाले बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ले जाना है। अपने परिवार के सदस्यों के वोट पहले डलवाएं। पार्टी समर्थक वोट डालने से वंचित न रहे इस बात पर बूथ टोली विशेष ध्यान दें। हमें इस बार अपने बूथ पर पार्टी के पक्ष में 51 प्रतिशत मतदान करवाना है।
जनता को बताएं, कांग्रेस के राज में हो रहे हमले
शर्मा ने उदयपुर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसंपर्क के लिए जाएं, तो जनता को बताएं कि कांग्रेस के राज में आम लोगों पर हमले हो रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस के लोग ऐसी ताकतों का समर्थन करते हैं। लोकतंत्र में मतदान ही ऐसा महत्वपूर्ण समय है, जिसमें वोट के माध्यम से ऐसी ताकतों का समर्थन करने वाले लोगों को हम जवाब दे सकते हैं।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # MP Election 2022
- # MP Panchayat Election 2022
- # MP Urban Body Election 2022
- # MP Local Body Election 2022
- # Panchayat Election MP
- # MP Panchayat Chunav 2022
- # Bhopal News
- # MP News
- # मध्य प्रदेश चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव 2022
- # एमपी नगरीय निकाय चुनाव 2022
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार
- # VD Sharma
- # MP BJP
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार