Madhya Pradesh News: भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खरगोन में लगे विवादित नारों पर कमल नाथ पर निशाना साधा है। उनका कहना कि कमल नाथ की जुबां पर सच्चाई आ गई, कि विवादित नारों का लाइव ट्वीट हो गया था। गृहमंत्री ने कहा कि आपकी यात्रा में विवादित नारा लगा, जिस यात्रा में स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार चलेंगे उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ एक बात बताएं कि रायपुर में जो एफआइआर दर्ज हुई है क्या वो आपराधिक षडयंत्र नहीं था। क्या वो राजनीतिक षडयंत्र नहीं है, क्या वो सत्ता का दुरुपयोग नहीं है। आपने रायपुर में भाजपा नेता पर एफआइआर करवाई। अब तो कमल नाथ ने खुद ही स्वीकार लिया है कि यात्रा में विवादित नारे लगे थे।
MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, कमल नाथ के जुबां पर आई सच्चाई, विवादित नारे का लाइव ट्वीट हुआ https://t.co/PNE8dGlG03#BharatJodaYatra #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/E5Vx9jAVFG
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 4, 2022
#BharatJodaYatra में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे की सच्चाई आखिरकार कमलनाथ जी की जुबां पर आ ही गई।
अब कमलनाथ जी यह भी बता दीजिए कि इसी मामले में रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR आपराधिक षडयंत्र नहीं तो और क्या है? pic.twitter.com/JK9sDOUphi
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 4, 2022
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close