राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
MP Nikay Chunav 2022: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश के 11 नगर निगमों सहित 133 नगरीय निकायों के लिए बुधवार को हुए मतदान में कई मतदाता मताधिकार का उपयोग करने से वंचित रह गए। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) ने मतदाताओं को मतदान पर्ची नहीं बांटी। यह आरोप प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में लगाया। साथ ही यह भी दूसरे चरण के निकाय चुनाव से पहले मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। उधर, आयोग ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, पूर्व सांसद आलोक संजर, स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य एसएस उप्पल, प्रवक्ता डा.हितेष वाजपेयी सहित अन्य ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में थे, उनमें से अधिकांश को मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं हुईं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने जिन मतदान केंद्रों पर मतदान किया था, उन केंद्रों को बिना सूचना दिए विभाजित कर दिया।
इससे मतदाताओं को मतदान केंद्र तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बूथ लेवल आफिसर ने न तो मतदाता सूची का सर्वे किया और न ही पर्ची का वितरण किया गया। ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही दूसरे चरण के निकाय चुनाव से पहले मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराया जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता पर्ची का वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दूसरे चरण में 13 जुलाई को जिन निकायों में मतदान होना है वहां सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाए।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # MP Nikay Chunav 2022
- # MP Local Body Election 2022
- # MP Nagariya Nikay Election 2022
- # Madhya Pradesh Local Body Election 2022
- # मध्य प्रदेश निकाय चुनाव अपडेट्स
- # मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव 2022
- # एमपी नगर निगम चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश में पार्षद चुनाव
- # मध्य प्रदेश समाचार