भोपाल, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सागर जिले के भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। पार्टी के नेता दो खेमो में बंट गए हैं। एक का नेतृत्व लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कर रहे हैं तो दूसरा खेमा नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ है। मंगलवार को भार्गव और राजपूत के साथ सागर जिले के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद से मुलाकात की।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं ने दिग्गजों से शिकायत कर आरोप लगाया कि सागर जिले में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिले का प्रशासन नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के इशारे पर चल रहा है। हालांकि इस मसले पर दिग्गज नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि संगठन और प्रशासन से जुड़े मसलों पर बातचीत करने गए थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी नेता एकजुट हैं। कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है। भाजपा में इस तरह की राजनीति की परंपरा भी नहीं है।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में एकजुटता के साथ जीत का संकल्प लेने के तीन दिन बाद ही विवाद सामने आने लगे हैं।
दरअसल, सागर जिले से शिवराज सरकार में तीन मंत्री हैं। तीनों के बीच प्रशासन पर वर्चस्व को लेकर संघर्ष चलता रहता है। इसी बात को लेकर मंत्री भार्गव और राजपूत के नेतृत्व में सागर के विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री और संगठन के बड़े नेताओं से मुलाकात की। विवाद के पीछे मुख्य वजह सागर और सुरखी विधानसभा क्षेत्र की सियासत बताई जाती है। सागर विधायक शैलेद्र जैन को भय है कि उनकी टिकट काटी जा सकती है। वहीं सुरखी विधानसभा सीट से परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर और भूपेंद्र सिंह भाजपा से आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं। इन दिनों राजकुमार धनोरा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से सक्रिय हैं। यही वजह कि सुरखी के नेताओं को लगता है कि ये भूपेंद्र सिंह समर्थक हैं।

Transport Department Strike: मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, ये हैं उनकी मांगें
यह भी पढ़ें संगठन से जुड़े मुद्दे थे। कोर कमेटी की बैठक सभी नेताओं के साथ होना है, उसी ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के काम भी लंबित पड़े हैं। उन सभी विषयों को लेकर चर्चा हुई है। शिकवा-शिकायत जैसी कोई बात नहीं है।
- गौरव सिरोठिया जिलाध्यक्ष सागर, भाजपा मप्र
Posted By: Ravindra Soni
- # MP Politics News
- # MP BJP
- # Sagar BJP
- # Govind Singh Rajput
- # Gopal Bhargava
- # Bhupendra Singh
- # MP Chunav 2023
- # MP Election 2023
- # Madhya Pradesh Election 2023
- # MP Vidhan Sabha Chunav 2023
- # मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023