MP Teerth Darshan: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अब प्रदेशवासियों को मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज की यात्रा भी कराएगी। सरकार ने इन स्थानों को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया है। बुधवार को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने इसकी अधिसचूना जारी की। जल्द ही इन स्थानों पर भी तीर्थयात्रियों को भेजा जाएगा। प्रदेश में 2021 से प्रारंभ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में अभी तक सात लाख 62 हजार 144 तीर्थ यात्रियों को यात्रा कराई जा चुकी है। नवंबर तक 19 ट्रेनों से 42 जिलों के 19 हजार 144 यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। 20 ट्रेनें जल्द ही भेजी जाएंगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना में नए तीर्थ की मांग को लेकर कलेक्टरों से जानकारी मांगी गई थी। अधिकतर जिलों से मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज को शामिल करने की मांग प्राप्त हुई, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
अभी योजना में यह तीर्थ हैं शामिल
बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथ पुरी, द्वारका पुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, वैष्णोदेवी, शिरडी, तिरुपति, अजमेर शरीफ, काशी, गया, अमृतसर, रामेश्वरम, सम्मेद शिखर, श्रवणबेलगोला, वेलांगणी चर्च तमिलनाडु, गंगासागर, कामाख्या देवी, गिरनार जी, पटना साहिब, पोंटा साहिब, मणिकर्ण, रामदेवरा, जैसलमेर, उज्जैन, रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मुडवरा, करतारपुर साहिब, अयोध्या, संत बालानाथ महाराज की जन्म एवं निर्वाण स्थली मंडावरी दौसा।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # MP Teerth Darshan
- # Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana
- # CM Teerth Darshan Yojana MP
- # cm tirth darshan yojana
- # Tirth Darshan Yojana Madhya Pradesh
- # MP News
- # Madhya Pradesh News
- # सीएम तीर्थ दर्शन योजना
- # मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
- # मध्य प्रदेश तीर्थ योजना
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार