MP Weather Update: भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और वर्षा भी हुई है। इस वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तर भारत की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है। उधर बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे।

ग्वालियर, भोपाल और सागर संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। गुरुवार सुबह चंबल संभाग के जिलों में एवं ग्वालियर, दतिया, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत में अभी कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर काफी बर्फबारी हुई है। इस वजह से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है।

उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। शुक्ला के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला अभी बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

हालांकि गुरुवार को एक पश्चिभी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा, लेकिन ट्रफ के रूप में सक्रिय इस मौसम प्रणाली के कमजोर रहने के कारण इसका मध्य प्रदेश के मौसम पर प्रभाव पड़ने की संभावना कम है

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp
 
google News
google News