MPCJ Result: सिविल जज का रिजल्ट जारी, इंदौर की भामिनि राठी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट
MPCJ Result Out: आज यानी 12 नवंबर 2025 को सिविल जज का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में इंदौर की भामिनि राठी ने टॉप किया है।
Publish Date: Wed, 12 Nov 2025 09:32:48 PM (IST)
Updated Date: Wed, 12 Nov 2025 10:08:30 PM (IST)
MPCJ Result: सिविल जज का रिजल्ट हुआ जारी।HighLights
- MPCJ में इंदौर की भामिनि राठी ने टॉप किया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिविल जज का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में इंदौर की भामिनि राठी ने टॉप किया है। हाई कोर्ट के परीक्षा विभाग ने बुधवार को सिविल जज, जूनियर डिवीजन, एंट्री लेवल एग्जाम-2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।
इसमें इंदौर निवासी अनारक्षित श्रेणी की अभ्यर्थी भामिनी राठी ने लिखित व साक्षात्कार के कुल 450 अंकों में से सर्वाधिक 29101 अंक हासिल कर टाप किया है।
दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: हरप्रीत कौर परिहार व रिया मान्धान्या ने सफलता हासिल की है। बाजी मारने वाले अभ्यर्थियों में युवकों के मुकाबले युवतियाें की संख्या अधिक है।
रजिस्ट्रार एग्जाम संगीता यादव ने बताया कि सिविल जज, जूनियर डिवीजन, एंट्री लेवल एग्जाम-2022 अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। इस बार अनारक्षित श्रेणी से 32, 14, जबकि एसी श्रेणी से एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है।
MPCJ सिविल जज टॉपर लिस्ट (Topper List)
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) परीक्षा-2022 का अंतिम परिणाम आज यानी 12 नवंबर 2025 को घोषित कर दिया है। आइए देखते हैं इस परीक्षा में किस-किस ने टॉप किया है।
![naidunia_image]()