MPPSC: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 95 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। ज्यादातर की पदस्थापना जिला अस्पताल में की गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ

जानकारी के अनुसार कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है। इन्हें 24 फरवरी के पहले ज्वाइन करना है। बता दें कि लोक सेवा आयोग से पहली बार विशेषज्ञों की नियुक्ति की जा रही है।

153 पदों में पीएससी से भर्ती

इस कड़ी में सबसे पहले गायनकोलाजिस्ट की भर्ती की गई है। पिछले वर्ष अगस्त में इनके 153 पदों में पीएससी से भर्ती शुरू की गई थी। इसमें 95 की चयन सूची जारी की गई थी।

इसके बाद अन्य विषय के विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। पदेश में 25 सौ से ज्यादा विशेषज्ञों की कमी है। पदोन्नति से इतने पदों को भरने में कई साल लग जाएंगे, इसलिए 25 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती शुरू की गई है

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

Mp
Mp
 
google News
google News