Nautapa in Madhya Pradesh: भाेपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। नौतपा के दूसरे दिन गुरुवार काे नर्मदापुरम एवं जबलपुर में बौछारें पड़ीं। उधर शेष जिलाें में बादल छाए रहे, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ाेतरी भी हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शुक्रवार काे भी रीवा, शहडाेल, जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं बारिश हाे सकती है। मध्यप्रदेश के शेष जिलाें में बादल बने रहने के आसार हैं।
साथ ही अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है। गुरुवार काे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगाेन में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में चार, जबलपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मलाजखंड एवं सागर में बूंदाबांदी हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी हैं। विशेषकर पूर्वी मप्र में वातावरण में नमी बरकरार रहने से अलग–अलग स्थानाें पर रुक–रुककर बौछारें पड़ रही हैं। गुरुवार काे द क्षि ण–पश्चिम मानसून भी अरब सागर में मालदीव एवं बंगाल की खाड़ी में भी कुछ आगे बढ़ा है।
इस वजह से मानसून पूर्व की गतिविधियाें में और तेजी आने की संभावना बढ़ रही है। गुरुवार काे भाेपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अधिकतर जिलाें में दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हुई। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान कुछ और बढ़ने के भी असार हैं।
ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तरी राजस्थान से उत्तरी मप्र से हाेकर अाेडीशा तक एक ट्रफ बना हुआ है।
इस ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी मप्र में नमी आ रही है। जिसके चलते शुक्रवार काे रीवा, शहडाेल, जबलपुर, सागर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलाें में बादल बने रहेंगे, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की भी संभावना है। शनिवार से पश्चिमी विक्षाेभ के प्रभाव से प्रदेश के अन्य क्षेत्राें में भी बारिश की गतिविधियाें में तेजी आ सकती है।
गुरुवार काे चार महानगराें का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भाेपाल 40.9 27.4
इंदौर 39.4 25.6
जबलपुर 39.1 24.2
ग्वालियर 41.0 25.5
नाेट:– तापमान डिग्रीसे. में।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close