भोपाल। हबीबगंज रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर का सर्वर मंगलवार दोपहर में बंद हो गया। करीब आंधे घंटे सर्वर बंद रहने से यात्रियों के टिकट नहीं बन सके। उन्हें परेशान होना पड़ा। यात्री दिनेश रघुवंशी ने बताया कि वे परिजनों का आरक्षित टिकट लेने दोपहर 1.45 बजे स्टेशन पहुंचे थे। कुछ समय लाइन में खड़े रहे, इसी बीच करीब 2 बजे सर्वर बंद हो गया। इसके कारण टिकट नहीं बनने लगे। करीब 2.30 बजे तक सर्वर बंद रहा, बाद में तकनीकी कर्मचारियों ने चालू किया। तब जाकर टिकट बनने शुरू हुए। रेलवे के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी ने बताया कि कई बार तकनीकी दिक्कतों के कारण सर्वर बंद होता है कुछ समय बाद ठीक कर लेते हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे