भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और वातावरण में नमी के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले यह आंकड़ा 14.7 डिग्री सेल्सियस था। इधर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रीवा, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं श्योपुरकलां के कुछ हिस्सों में गरज- चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहेगा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में ग्वालियर और नौगांव सबसे ठंडे रहे, जहां 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। पूर्व वरिेष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में हवाओं के साथ नमी आने से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। हालांकि पूर्व में बने सभी सिस्टम अब कमजोर हो गए है। शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर के कारण रविवार से ठंड में भी इजाफा होने लगेगा। बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से बढ़कर 24.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Posted By: Ravindra Soni
- # Bhopal Weather News
- # Cold in Bhopal
- # Bhopal Weather report
- # Western disturbance
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार