Pre Monsoon in MP: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में कल से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गरज-चमक, आंधी के साथ ही बूंदा-बांदी शुरू हो जाएगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर पहले, तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा। वैसे 21 मई की बात करें तो शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवा के थपेड़े जारी रहे, लोग परेशान भी हुए। लेकिन आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि शुक्रवार की तुलना में सभी जगहों का उच्चतम तापमान शनिवार को कम हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान इंदौर का 3.7 डिग्रीसे. कम हुआ। वहीं ग्वालियर का 3.5 डिग्रीसे. घटा। भोपाल का 2.5 डिग्रीसे. तो जबलपुर का 1.2 डिग्रीसे. घटा। यह राहत देने वाली बात है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि रविवार को भी यही तापमान बना रहेगा। अच्छी खबर ये है कि 23 मई से माहौल तेजी से बदलेगा, जिससे तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आएगी।
23 से 26 तक मिलेगी बारिश से राहत
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव ने बताया कि 22 मई को पाकिस्तान की ओर से आया एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिसा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन दोनों के परिणाम स्वरूप ही मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं। इसके प्रभाव से 23 मई से 26 मई तक तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, फिर दोबारा गर्मी बढ़ेगी। इस तरह गर्मी व बारिश का आना-जाना चलता रहेगा। 20 जून के करीब प्रदेश में मानसून आएगा, तभी पूरी तरह गर्मी से राहत मिलेगी।
कुछ जिलों में हुई बूंदा-बांदी
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार की शाम से शनिवार की सुबह तक यानी 24 घंटों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना व पूर्वी मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा में बारिश दर्ज की गई।शनिवार शाम तक सागर, सतना में बूंदा-बांदी हुई। वहीं रविवार 22 मई की बात करें, तो अगले 24 घंटे में रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा अनूप नगर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में गरज के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा (30 से 40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। वहीं खंडवा, खरगौन, राजगढ़, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों में लू चलने का अनुमान है।
चार प्रमुख शहरों का तापमान
शहर - उच्चतम तापमान- न्यूनतम तापमान
भोपाल - 41.8 - 29.6
इंदौर - 38.8 - 25.6
जबलपुर - 42.5 - 32.0
ग्वालियर - 42.9 - 28.8
(तापमान डिग्री से. में)
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close
- # Pre Monsoon in MP
- # Nautapa 2022
- # Pre Monsoon in Madhya Pradesh
- # MP Weather Update
- # heat stroke in MP
- # Heat Waves in Madhya Pradesh
- # Madhya Pradesh Weather Update
- # MP Weather News
- # MP Weather Forecast
- # Heat Waves in MP
- # Temperature Rise in MP
- # MP News
- # Madhya Pradesh News
- # मध्य प्रदेश में मानसून
- # एमपी में मानसून
- # मध्य प्रदेश का मौसम
- # एमपी का मौसम
- # मध्य प्रदेश मौसम समाचार
- # एमपी मौसम समाचार