भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कल देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस अवसर पर राजधानी भोपाल की 26 जनवरी प्रदेशस्तरीय परेड़ को लेकर सुरक्षा के इंतजाम चाक- चौबंद कर लिए गए हैं। पुलिस ने 24 घंटे पहले राजधानी की सीमाओं को सील कर पुलिस चेकिंग बढ़ा दी गई है। इस दौरान बाहर से आने-जाने वाले वाहनों को तलाशी लेकर की शहरी की सीमा के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट, बाजार और भीड़भाड़ इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया है। लाल परेड को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया।
पुलिस उपायुक्त विजय भागवानी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में थाना जहांगीराबाद के लाल परेड मैदान पर प्रदेशस्तरीय परेड का आयोजन कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएं गे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यक्रम स्थल से एक किमी की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, गर्म बैलून और अन्य फ्लाइंग आबजेक्ट्स के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लाल परेड मैदान के आसपास के एक किमी का पूरा इलाका नो-फ्लाइंग जोन में रहेगा। यह आदेश 26 जनवरी को पूरा एक दिन प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी।
बम स्क्वाड को किया तैनात :- पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों पर बम स्क्वाड और डाग स्क्वाड के साथ चेकिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों के सामान चेक किए जा रहे हैं। होटलों और धर्मशालाओं में बाहर से आकर रूके लोगों से उनकी पहचान देखकर चेक किया जा रहा है। शहर में वाहनों की चेकिंग की सामान्य दिनों से अलावा बढ़ाया गया है। कंट्रोल रूम में पुलिस नजर जमाए हुए हैं।
Posted By: Ravindra Soni
- Font Size
- Close