Road Safety Campaign: भोपाल। नईदुनिया/नवदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान का असर भोपाल अंचल में देखने को मिल रहा है। सभी जिलों में प्रमुख अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में गुरुवार सुबह से ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। नवदुनिया द्वारा राष्ट्रीय स़डक सुरक्षा अभियान के तहत 10 नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है।
भोपाल अंचल के छिंदवाड़ा में पुलिस महकमे ने सड़क सुरक्षा नियमो के पालन करने की थाना परिसर में शपथ ली। इसके अलावा सहकारी बैंक और कन्या विद्यालय में भी शपथ ली। अशोकनगर में लायंस क्लब ने किया शपथ ग्रहण समारोह, तारा सदन स्कूल में 4000 बच्चों ने ली शपथ ली। क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन ने गांधी पार्क पर शपथ ली। यहां सड़क सुरक्षा अभियान का सबसे अनूठा नजारा एक शादी समारोह में नजर आया, जहां प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और विधायक जसपाल सिंह जज्जी ने शादी समारोह में शामिल सभी लोगों को यातायात नियम पालन की शपथ दिलाई।
इटारसी में भी दिखा उत्साह
इटारसी के जयस्तंभ चौक पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा नपाध्यक्ष पंकज चौरे सीएमओ हेमेश्वरी पटले पुलिस अधिकारियों समेत गणमान्य नागरिकों ने ली शपथ। कार्यक्रम में एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने दी यातायात नियमों की जानकारी दी और यातायात नियमों व जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीइओ अक्षय तेमरवाल, विधायक बापूसिंह तंवर, डीइओ बीएस बिसारिया ने सम्बोधित किया। पुराना बस स्टेण्ड पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने शपथ दिलाई, जिलेभर के सभी थाना, कालेज, नगरीय निकायों व स्कूलों मेँ संस्था प्रभारियों ने शपथ दिलाई।
सीहोर में शासकीय महिला पालिटेक्निक कॉलेज सीहोर में छात्राओं,अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुलभ एवं सुरक्षित यातायात हेतु प्राचार्य डॉ. पंकज जैन द्वारा शपथ दिलाई गई। उन्होंने आव्हान किया कि सभी लोग इसका पालन करें एवं संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करें।
नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह ने कलक्ट्रेट में शासकीय कर्मचारियों को दिलाई शपथ।
हरदा के महर्षि विद्या मंदिर हरदा में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ स्कूल स्टाफ एवं बच्चों ने ली।हरदा में ही शहर के सनफ्लावर स्कूल में यातायात नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ।
बैतूल जिला के भैंसदेही के मार्डन स्कूल में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। बैतूल। शाहपुर के माडल स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।
सारणी के केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। सारणी के सेंट फ्रांसिस स्कूल में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।
बैतूल के संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ली। pic.twitter.com/xOsv7wuhFg
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
बैतूल के सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल और संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल बैतूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ली।
बैतूल के सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते विद्यार्थी।#betulnews #mpnews #RoadSafetyCampaign pic.twitter.com/v4hl9NWD9L
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
बैतूल जिले के धार ग्राम में एकीकृत हाई स्कूल में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
सागर के महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल में शपथ लेते हुए विद्यार्थी
नवदुनिया/नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान में सहभागी बनते हुए सागर के महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व बच्चों ने यातायात नियम पालन की शपथ ली। #Roadsafety #RoadSafetyWithJagran #MPNews #RoadsafetyPledge pic.twitter.com/jYpLVJyPfk
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
विदिशा के वात्सल्य स्कूल में दो हजार बच्चों ने ली यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ।
विदिशा के वात्सल्य स्कूल में दो हजार बच्चों ने ली यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ।#vidishanews #mpnews #roadsafetycampaign pic.twitter.com/gKRRDhLGXs
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
राजगढ़ में गुरुवार को सुबह सड़क सुरक्षा अभियान के तहत खिलाड़ियों ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।
नवदुनिया/नईदुनिया के सड़क सुरक्षा अभियान में सहभागी बनते हुए राजगढ़ में खिलाड़ियों ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ। #Roadsafety #RoadSafetyWithJagran #MPNews pic.twitter.com/wowLJHfKWy
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
आज देशभर में शपथ के साथ समापन किया जाएगा।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close