भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। संत हिरदाराम नगर में लंबे समय से सफाई जागरूकता अभियान चला रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय बोरवन क्लब के सदस्यों ने अब एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत नागरिकों को अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर चार अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नागरिकों को यह बताया जा रहा है कि चार 'आर' यानी रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल और रीडिस्ट्रीब्यूट कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने से क्या लाभ है।
बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी एवं शेटी चन्दनानी ने बताया कि हमारी संस्था को नगर निगम ने सफाई अभियान के मामले में कुछ समय पहले ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसके तहत संत हिरदाराम नगर एवं आसपास के इलाकों में लंबे समय तक हमने सफाई अभियान चलाया। संस्था के अभियान के कारण लोगों में जागरूकता आई और लोग स्वप्रेरणा से घर में डस्टबिन रखने लगे और कचरा सड़क पर फेकना बंद कर दिया। नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन को अब पहले से अधिक कचरा मिलने लगा है तथा सड़कों पर गंदगी लगभग खत्म हो गई है। संस्था ने बोरवन पार्क में भी लगातार सफाई अभियान चलाया। अभियान अभी जारी है अब संस्था ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को चार आर यानी रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल और रीडिस्ट्रीब्यूट कचरे के बारे में बताया जा रहा है। नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी रविकांत औदीच्य ने बताया कि स्वास्थ्य अमला भी लोगों को जागरूक कर रहा है।
अलग-अलग डस्टबिन रखने से ये होंगे फायदे
क्लब ने नगर निगम के सहयोग से यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत नागरिकों को बताया जा रहा है कि यदि आप सूखा, गीला एवं इलेक्ट्रॉनिक वेस्टेज को अलग-अलग इकट्ठा करेंगे तो कचरे का निष्पादन समय पर हो सकेगा और इससे समय की बचत होगी। क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने गौरव पार्क में सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों को कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कमल खिलरानी, पीतांबर तेजवानी, राजा आसवानी, मोना शुक्ला एवं नगर निगम के सफाई मित्र उपस्थित थे।
Posted By: Ravindra Soni
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Borvan Club
- #Sant Hirdaram Nagar
- #4 R formula of Garbage
- #Special cleanliness drive
- #Bhopal News in Hindi
- #Bhopal Latest News
- #Bhopal Samachar
- #MP News in Hindi
- #Madhya Pradesh News
- #भोपाल समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार