भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि Today In Bhopal:। भोपाल शहर में अब लगभग तमाम गतिविधियां पुन: शुरू हो चुकी हैं। विभिन्न जगहों पर नए-नए आयोजन हो रहे हैं। किंतु आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। ऐसे में हमारी आपको यही सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। आप कहीं भी जाएं, कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। यहां हम शुक्रवार 09 अप्रैल को शहर में होने वाले कुछ कार्यक्रमों के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी हो सकती है।
निश्शुल्क टीकाकरण और मास्क वितरण : पंजाबी समाज की ओर से गुरुनानकपुरा, कैपिटल पेट्रोल पंप के सामने रायसेन रोड पर नौ और 10 अप्रैल को निश्शुल्क टीकाकरण और मास्क वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 से शाम छह बजे तक चलने वाले कैंप में 45 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोग वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। शासन के सहयोग से आयोजित शिविर में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण भी किया जाएगा।
चित्र प्रदर्शनी : मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार राजेंद्र कुमार श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी शलाका 13 प्रदर्शित की जा रही है। लिखंदरा पुस्तकालय की दीर्घा में प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक रहेगी। इसे सुबह 11 से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।
माह का प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में माह के प्रत्यक्ष प्रादर्श के तहत ओडिशा का हाथी का मुखौटा 'गजमुख' को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
प्रशिक्षण : कीर्ति बैल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से मायाराम सुरजन भवन में मयूरभंज छउ और बैले संबंधी बॉडी मूवमेंट का प्रशिक्षण पांच अप्रैल से आरंभ हुआ है। सुबह 11 बजे से बैले कोरियोग्राफर चंद्र माधव बारिक प्रशिक्षण देंगे।
Posted By: Ravindra Soni
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे