भोपाल,नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा का हजारों कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। उनके आने से पहले कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। इन्हीं
तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बैठक में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। साथ ही गोविन्दपुरा विधानसभा के लगभग 300 कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक में पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन भोपाल में होने जा रहा है। उनके भोपाल आगमन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाना है,

इसलिए उनका स्वागत-सत्कार भी ऐतिहासिक ही होना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। भोपाल के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें किसी तरह की कसर नहीं रहना चाहिए। अभी से तैयारियों में जुटना है। इसके अलावा बैठक में चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई। जिससे आने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टीअपना परचम लहरा सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव, वरिष्ठ नेता कृष्णमोहन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह, अमित सिंह जादौन, किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, हुकुम सिंह राजपूत, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। महिला मोर्चा महामंत्री विभा गरुड़, कामाक्षी विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शहरयार
अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री इरशाद अंसारी, जेहरान हसन सहित महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी,
मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close