भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। रविवार 29 जनवरी को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
चिकित्सा शिविर - शिव संगम सोसाइटी में नारी शक्ति संगम की ओर से निश्शुल्क चिकित्सा शिविर। समय : सुबह नौ बजे।
क्रिकेट स्पर्धा फाइनल - नयापुरा न्यू दशहरा मैदान पहाड़ी पर कोलार कप-2023 का फाइनल क्रिकेट मैच। समय : सुबह 11 बजे से।
परिचय सम्मेलन - गीतांजलि चौराहा कर्मचारी भवन में यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन सुबह 10 बजे से। एमपी नगर जोन-एक आदिवासी सेवा मंडल के कार्यालय में युवक-युवती परिचय सम्मेलन। समय : सुबह 11 बजे।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत 'कांगखोंग' का प्रदर्शन। समय : सुबह 11 बजे से।
चित्र प्रदर्शनी - श्यामला हिल्स पर स्थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार दुबू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
श्रीराम कथा - भेल दशहरा मैदान पर इन दिनों भक्ति की गंगा बह रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य रामभद्राचार्य दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे।
नारदीय कीर्तन - श्री दत्त मंदिर में मराठी नारदीय कीर्तन का आयोजन रखा गया है। समय : शाम छह बजे।
लोकरंग उत्सव - मप्र संस्कृति विभाग द्वारा 38वां लोकरंग उत्सव 26 से 30 जनवरी तक रवींद्र भवन परिसर में मनाया जा रहा है। लोकरंग उत्सव में विविध शिल्पों का मेला “हुनर”, कलात्मक दीपकों की प्रदर्शनी “अभ्यर्थना”, कला एवं संस्कृति विषयक पुस्तकों का “पुस्तक मेला”, देशज व्यंजन “स्वाद” प्रदर्शनी, गायन प्रस्तुति पर “लोकराग” भी मुख्य आकर्षण हैं। आज शाम सात बजे से लोकरंग उत्सव के चौथे दिन इजिप्ट और विभिन्न राज्यों की नृत्य प्रस्तुतियां होंगी।
फिल्म प्रदर्शन - भारत भवन में प्रणति के अंतर्गत वेद राही द्वारा निर्देशित फिल्म 'वीर सावरकर' का प्रदर्शन शाम साढ़े छह बजे से होगा।
Posted By: Ravindra Soni