भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्‍म होने के बाद शहर में सांस्‍कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। शनिवार 18 मार्च को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

रामायण अधिवेशन - श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण अधिवेश शुक्रवार से शुरू हो गया है। 19 मार्च तक चलने वाले अधिवेशन में देश-विदेश से बुद्धिजीवी आए हैं। दूसरे दिन रामायण पर संबोधन होंगे। समय : सुबह 10 बजे से।

इंटीरियर डिजाइनर प्रदर्शनी - भारतीय विद्या भवन परिसर में इंटीरियर डिजाइनर की प्रदर्शनी। समय : सुबह 11 बजे।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत काष्ठ युग्म प्रतिमा ईसर और गणगौर का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार कमिला बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इसे दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।

हिंदुत्व दर्शन रैली - मप्र संत पुजारी संघ की ओर से माता मंदिर अटल पथ पर हिंदुत्व दर्शन रैली निकाली जाएगी। समय : दोपहर 12 बजे।

दिव्य कला मेला - भोपाल हाट में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन दोपहर 02 बजे से कर सकते हैं। शाम को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा - मिनाल रेसीडेंसी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। समय : दोपहर दो बजे।

फाग गीतोत्सव - विश्व संवाद केंद्र, शिवाजी नगर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा 'फाग के रंग, गीतों के संग' का आयोजन होगा। समय : शाम चार बजे।

Posted By: Ravindra Soni

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close