Today in Bhopal: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना का प्रकोप थमने के बाद शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों का सिलसिला फिर चल पड़ा है। हालांकि शहर में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अच्छा यही है कि कोरोना के प्रति हरदम सतर्क रहा जाए। इन दिनों कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है। आप शीघ्र यह डोज लगवाएं, ताकि आपके शरीर में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। आप घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। शनिवार 20 अगस्त को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
साहित्य संगम: हिंदी भवन में साहित्य संगम और पावस व्याख्यान माला
समय : सुबह 10 बजे से आयोजन: राष्ट्र भाषा प्रचार समिति
कान्फ्रेंस: होटल कोर्टयार्ड, एमपी नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट की नेशनल कान्फ्रेंस
समय: सुबह 10 बजे से आयोजक: आइसीएआइ भोपाल ब्रांच
प्रदर्शनी: मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार जयप्रकाश धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी
समय: सुबह 11 बजे से आयोजक: मप्र जनजातीय संग्रहालय
प्रदर्शनी: सप्रे संग्रहालय में महत्वपूर्ण समाचार पत्र-पत्रिकाओं की प्रदर्शनी और अगस्त क्रांति दिवस
समय: सुबह 11 बजे से आयोजक: सप्रे संग्रहालय
माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में रीवा (मप्र) के धाजा सुदर्शन चक्र का प्रदर्शन समय: सुबह 11 बजे से
आयोजक: मानव संग्रहालय
चरखा उत्सव: गौहर महल मेंं चरखा चाक उत्सव में खादी के वस्त्रों का प्रदर्शन
समय: दोपहर 12 बजे से आयोजक: मप्र खादी बोर्ड
नाटक: लिटिल बैले ट्रुप में रंग-ए-शांति नाट्य एवं बैले समारोह में 1857 एक अविजित विजय का मंचन
समय: शाम 6.30 आयोजक: कसौटी बैले एंड परफार्मिंग आर्ट
मुशायरा: जनजातीय संग्रहालय में जश्ने आजादी मुशायरा
समय: शाम 7 बजे से आयोजक: उर्दू अकादमी
Posted By: Lalit Katariya
- # Today in Bhopal
- # Today event in Bhopal
- # Bhopal News
- # Bhopal News in Hindi
- # भोपाल में आज
- # शहर में आज
- # माह का प्रादर्श
- # चित्र प्रदर्शनी
- # जनजातीय संग्रहालय
- # मुशायरा
- # गौहर महल
- # चरखा उत्सव